JEE Main 2023: 5.70 लाख विद्यार्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन, बोर्ड पात्रता को लेकर असमंजस बरकरार
JEE Main 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 की आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक करीब 5.70 लाख विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 की आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक करीब 5.70 लाख विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2023 है। परीक्षा 24 जनवरी, 2023 से 31 जनवरी, 2023 के मध्य 14 शिफ्टों में होगी।
एनटीए, जेईई बोर्ड और आईआईटी गुवाहाटी की ओर से आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए बोर्ड पात्रता को लेकर अभी तक कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। इधर, विद्यार्थी लगातार किसी न किसी माध्यम से सरकार के समक्ष अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ छात्रों ने न्यायालय की शरण लेने का प्रयास भी किया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी कोई स्पष्टीकरण नहीं आने के चलते स्टूडेंट्स असमंजस में हैं।
सवाल : 12वीं बोर्ड की मांगी गई जानकारी में क्या लिखें?
करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इसी वजह से बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, जिनकी बोर्ड पात्रता दी गई बोर्ड पात्रता के अनुरूप नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यह आ रहा है कि आवेदन के दौरान स्टूडेंट्स 12वीं बोर्ड की मांगी गई जानकारी में क्या लिखें? इसमें तीन तरह के स्टूडेंट्स उलझन में है, जिनकी बोर्ड पात्रता 75 प्रतिशत नहीं है, इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन कर चुके हैं या फिर बोर्ड इंप्रूवमेंट के आवेदन करने से चूक गए हैं।
नतीजा : बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन करने से चूके
इंजीनियरिंग काउंसलर आहूजा के अनुसार, इसकी वजह से बड़ी संख्या में स्टेट बोर्ड के स्टूडेंट्स भी आवेदन करने में हिचकिचा रहे हैं, क्योंकि उन्हें गत दो वर्षों की बोर्ड की टॉप-20 पर्सेंटाइल की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कहीं ऐसा न हो कि 12 जनवरी तक आयोजक संस्थाओं द्वारा बोर्ड पात्रता संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जाए और बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन करने से ही चूक जाएं और उनके जेईई-मेन एवं एडवांस्ड के आधार पर आईआईटी-एनआईटी के अतिरिक्त मिलने वाले कॉलेजों में प्रवेश के रास्ते भी बंद हो जाएं।
कमेंट
कमेंट X