फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2021 Registrations close tomorrow on jeemain.nta.nic.in NTA releases important notice for students

सावधान! जेईई मेन 2021 फॉर्म भरते वक्त इस फर्जी वेबसाइट से रहें सतर्क, जरूर पढ़ें ये महत्वपूर्ण सूचना

Fri, 15 Jan 2021 05:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 15 Jan 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
JEE Main 2021 Registrations close tomorrow on jeemain.nta.nic.in NTA releases important notice for students
जेईई मेन 2021 - फोटो : अमर उजाला

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2021 का फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। यह महत्वूर्ण सूचना एक फर्जी वेबसाइट को लेकर है, जिससे एनटीए ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों को सतर्क रहने के लिए कहा है। NTA का कहना है कि आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही एक फेक वेबसाइट का भी यूआरएल सर्कुलेट हो रहा है, जिससे छात्रों और अभिभावकों को सावधान रहना चाहिए। यह फर्जी वेबसाइट आवेदन के साथ ही शुल्क भुगतान भी स्वीकार कर रही है, जिससे बचने की जरूरत है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021: जेईई मेन परीक्षा आवेदन की आखिरी तारीख कल, इस लिंक से जल्दी भरें फॉर्म
विज्ञापन



क्या है मामला?
NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in है। लेकिन एक ऑनलाइन वेबसाइट जिसका यूआरएल- jeeguide.co.in है, भी जेईई मेन 2021 के फॉर्म भरने और शुल्क स्वीकार करने को लेकर फर्जी तौर पर संचालित की जा रही है। जेईई मेन 2021 के आवेदन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को इस फर्जी वेबसाइट से सावधान रहना चाहिए और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही अपना आवेदन फॉर्म भरें। एनटीए का कहना है कि jeeguide.co.in फर्जी वेबसाइट है और इसके आवेदन पर NTA की तरफ से विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए का कहना है कि इस फर्जी वेबसाइट के यूआरएल, ईमेल और मोबाइन नंबरों के साथ न तो एनटीए और न ही इसके किसी भी कर्मचारी का कोई संबंध है। आपको बता दें कि जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 जनवरी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन फॉर्म भर लें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 16 दिसंबर 2020 को ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2021 के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया था। इस साल जेईई मेन की परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में होगी। यह परीक्षा चार सत्रों में होगी। फरवरी सत्र की परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक होगी। इसके बाद दूसरे सत्र की परीक्षा  15-18 मार्च तक होगी। तीसरे सत्र की परीक्षा 27-30 अप्रैल और चौथे सत्र की परीक्षा 24-28 मई तक होगी।

इसे भी पढ़ें-पीएचडी, एमसीए और एमएससी चौथे साल के छात्रों के लिए 1 फरवरी से खुलेगा जेएनयू

13  भाषाओं में होगी परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। 15 वैकल्पिक प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। फरवरी सत्र के लिए जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में ऑनलाइन मोड जारी होंगे। 

ऐसे भरें जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2021
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें।
-पहचान आईडी, नाम, जन्म तिथि और जेंडर के जरिए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करें।
-इसके बाद अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
-दिए गए निर्देशों के अनुसार स्कैन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के साथ दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी सभी जानकारी भरें और आखिर में आवेदन शुल्क भरें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed