JEE Main 2021: जेईई मेन परीक्षा आवेदन की आखिरी तारीख कल, जल्दी आवेदन करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 जनवरी, 2021 है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन फॉर्म भर लें। अभ्यर्थी jeemain.nta.nic.in के जरिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 16 दिसंबर 2020 को ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2021 के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया था। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 जनवरी मध्यरात्रि तक रखी गई है।
यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी ट्रंप को मानने पड़ेंगे ये सख्त नियम
ऐसे बनाएं एग्जाम की योजना
इस साल जेईई मेन की परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में होगी। यह परीक्षा चार सत्रों में होगी। फरवरी सत्र की परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक होगी। इसके बाद दूसरे सत्र की परीक्षा 15-18 मार्च तक होगी। तीसरे सत्र की परीक्षा 27-30 अप्रैल और चौथे सत्र की परीक्षा 24-28 मई तक होगी।
यह भी पढ़ें : इन हस्तियों ने युवावस्था में ऐसे ली थी प्रेरणा और गाड़ दिए सफलता के झंडे
13 भाषाओं में होगी परीक्षा
जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। 15 वैकल्पिक प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। फरवरी सत्र के लिए जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में ऑनलाइन मोड जारी होंगे।
यह भी पढ़ें : Success Story: मजबूत इच्छाशक्ति ने छाताबाद की रैना को बना दिया बस्तर की सहायक जिलाधिकारी
ऐसे भरें जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2021
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें।
- पहचान आईडी, नाम, जन्म तिथि और जेंडर के जरिए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
- दिए गए निर्देशों के अनुसार स्कैन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के साथ दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी सभी जानकारी भरें और आखिर में आवेदन शुल्क भरें।
यह भी पढ़ें : जानिए देश की अफसरशाही के बारे में, किस पर पद मिलते हैं क्या अधिकार
यह भी पढ़ें : आलीशान और अभेद्य किले से कम नहीं हैं इन लोगों के विमान, जानिए क्या है खास
कमेंट
कमेंट X