{"_id":"600136a15cf7176ba6801d6e","slug":"jawaharlal-nehru-university-to-reopen-for-fourth-year-phd-msc-mca-students-from-feb-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी, एमसीए और एमएससी चौथे साल के छात्रों के लिए 1 फरवरी से खुलेगा जेएनयू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पीएचडी, एमसीए और एमएससी चौथे साल के छात्रों के लिए 1 फरवरी से खुलेगा जेएनयू
Fri, 15 Jan 2021 12:02 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय एक जनवरी से खुल रहा है। पीएचडी, एमसीए और एमएससी चौथे साल के विद्यार्थियों को कैंपस आने की अनुमति दी जाएगी। पांचवें और छठे चरण में विश्वविद्यालय को पीएचडी, एमएससी और एमसीए चौथे साल के छात्रों के लिए एक फरवरी से खोला जा रहा है। ये छात्र अगले महीने की 1 फरवरी से कैंपस आ सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा, स्पोर्ट कांप्लेक्स, गेस्ट हाउस और कॉफी हाउस को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. प्रमोद कुमार ने पांचवें और छठे चरण के लिए कैंपस खोलने की अधिसूचना जारी की है। छठे चरण में एमएससी और एमसीए चौथे सेमेस्टर के सभी विज्ञान स्कूलों व विशेष केंद्रों के छात्रों को प्रयोगशाला में प्रवेश की अनुमति होगी। 15 जनवरी से पीएचडी प्रोग्राम के चौथे वर्ष और स्कूल ऑफ साइंसेज, स्पेशल सेंटर और अन्य सभी सेंटर के छात्र प्रयोगशाला और लैब के प्रयोग के लिए आ सकेंगे। पीएचडी प्रोग्राम के पांचवें व आखिरी वर्ष वाले दिव्यांग छात्रों को भी प्रयोगशाला में आने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Google Doodle: बास्केटबॉल के असली खिलाड़ी के सम्मान में गूगल ने बनाया यह खास डूडल
विज्ञापन
छठे चरण में कैंपस दिव्यांग पीएचडी के सभी छात्र आ सकेंगे। यह पहली बार है जब दौड़ने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को फिर से खोलने की घोषणा की गई है। अरावली गेस्ट हाउस और इंडिया कॉफी हाउस की कैंटीन को भी मानक संचालन प्रक्रिया के तहत खोलने की अनुमति दी गई है।
इसे भी पढ़ें-IBPS PO Prelims Result 2020: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
प्रशासन ने नियमित अंतराल पर विश्वविद्यालय परिसर में कोविड-19 परीक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए पिछले साल मार्च से ही जेएनयू को बंद कर दिया गया था। इसके बाद 2 नवंबर को परिसर को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई और अलग-अलग चरणों में कैंपस खोला गया है और संबंधित पाठ्यक्रमों के छात्रों की प्रवेश की अनुमति दी गई।
कमेंट
कमेंट X