इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आईआईटी, खड़गपुर की ओर से आयोजित मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2021) का चौथा चरण भी अब पूरा हो गया है। परीक्षा का आयोजन कर रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही चौथे चरण की आंसर की और रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, इन सबके बीच अब बड़ा सवाल है कि जेईई मेन परीक्षा दे चुके उम्मीदवार आगे क्या करें और उनके दाखिले की प्रक्रिया तक आगे क्या - क्या पड़ाव आएंगे।
JEE Main 2021 Exam Over: जेईई मेन चौथे सत्र की परीक्षाएं समाप्त,अब जेईई एडवांस के लिए करें आवेदन
JEE Main 2021 Exam Over:इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आईआईटी, खड़गपुर की ओर से आयोजित मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2021) का चौथा चरण भी अब पूरा हो गया है। परीक्षा का आयोजन कर रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही चौथे चरण की आंसर की और रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है।
जेईई मेन 2021 आगे क्या?
Jee Advance 2021 के लिए 11 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
आईआईटी, खड़गपुर की ओर से जेईई एडवांस 2021 (Jee Advanced) के लिए 11 सितंबर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा और यह 16 सितंबर को समाप्त होगी। जेईई मेन में अर्हता प्राप्त करने वाले शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होंगे। जेईई मेन चौथे सत्र के परिणाम, रैंक सूची और कट-ऑफ भी 11 सितंबर से पहले आने की उम्मीद की जा सकती है। योग्य छात्र जेईई एडवांस के लिए jeeadv.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। Jee Advance 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 सितंबर को जारी किए जाएंगे। जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा 03 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT)
वहीं, जो लोग आईआईटी में आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम का अध्ययन करना चाहते हैं, उन्हें आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) के लिए बैठना होगा। Jee Advanced AAT 2021 का रजिस्ट्रेशन 15 अक्तूबर से शुरू होगा और परीक्षा 18 अक्तूबर को होगी। बता दें कि आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग, जेईई एडवांस्ड एएटी परिणामों के बाद शुरू होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया कई राउंड में आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस 2021 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस वेबसाइट से सिलेबस, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। वे 2020 और पिछले वर्षों में ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक और IIT के सीट मैट्रिक्स भी देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X