फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2025: Success Rate Rises with 54,378 Qualified Candidates, Up 12.7% Compared to Previous Year

JEE Advanced 2025 Result: जेईई एडवांस्ड में 54378 अभ्यर्थी हुए सफल, पिछले वर्ष से 12.7 फीसदी की बढ़त

Mon, 02 Jun 2025 02:45 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 02 Jun 2025 02:45 PM IST
सार

JEE Advanced 2025 Result: इंजीनियरिंग के प्रतिष्ठित संस्थान ने जेईई एडवांस्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिया गया है। इस साल परीक्षार्थियों की सफलता दर पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रही है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन
JEE Advanced 2025: Success Rate Rises with 54,378 Qualified Candidates, Up 12.7% Compared to Previous Year
JEE Advanced 2025 Result - फोटो : freepik

विस्तार

JEE Advanced 2025 Result: आईआईटी प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इस वर्ष आईआईटी दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल की है। उन्हें कुल 360 में से 332 अंक प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं, आईआईटी खड़गपुर जोन की देवदत्ता माझी ने सीआरएल 16 रैंक के साथ शीर्ष रैंक प्राप्त करने वाली महिला उम्मीदवार का स्थान हासिल किया है। उन्होंने 360 में से 312 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणामों में राजित गुप्ता और सक्षम जिंदल ने समान अंक 332 हासिल कर टॉप रैंक पर कब्जा किया है। दोनों छात्र आईआईटी दिल्ली जोन से हैं। तीसरे स्थान पर माजिद मुजाहिद हुसैन हैं, जिन्होंने 330 अंक प्राप्त किए हैं और वे IIT बॉम्बे जोन से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः पार्थ मंदार वर्तक और उज्ज्वल केसरी हैं। पार्थ ने 327 अंक हासिल किए हैं और वे IIT बॉम्बे जोन के हैं, जबकि उज्ज्वल केसरी 324 अंक के साथ IIT दिल्ली जोन से हैं।
 
रैंक नाम अंक जोन
1 रजित गुप्ता 332 आईआईटी दिल्ली
2 सक्षम जिंदल 332 आईआईटी दिल्ली
3 माजिद मुजाहिद हुसैन 330 आईआईटी बॉम्बे
4 पार्थ मंदार वर्तक 327 आईआईटी बॉम्बे
5 उज्ज्वल केसरी 324 आईआईटी दिल्ली

18 मई को आयोजित जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा के दोनों पेपर 1 और 2 में कुल 1,80,422 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इनमें से 54,378 उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। कुल उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से 9,404 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि उत्तीर्ण पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 44,974 है।

पिछले साल का आंकड़ा

पिछले साल 1,86,584 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,80,200 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। आईआईटी में प्रवेश के लिए कुल 48,248 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें से 7,964 महिलाएं हैं। 

पिछले वर्ष की तुलना में उत्तीर्णता दर में 12.7% की वृद्धि हुई है। इस वर्ष उम्मीदवारों के लिंग-वार प्रदर्शन में भी सुधार हुआ है, जिसमें अधिक संख्या में पुरुष और महिला उम्मीदवार JOSAA काउंसलिंग के लिए अर्हता प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed