फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Mains 2022 Supreme Court Rejects Petition For Another Attempt Due to Technical Glitches Read Details Here

JEE Mains 2022: जेईई मेन में नहीं मिलेगा एक और मौका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की स्पेशल चांस की मांग

Sat, 27 Aug 2022 01:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 01:06 PM IST
सार

JEE Mains-Advanced 2022: छात्रों ने तर्क दिया कि वे कथित तकनीकी गड़बड़ियों के कारण जेईई परीक्षा (JEE Main) ठीक से नहीं दे सके थे, इसलिए उन्हें राहत प्रदान करते हुए एक और मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन
JEE Mains 2022 Supreme Court Rejects Petition For Another Attempt Due to Technical Glitches Read Details Here
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Mains 2022 No Extra Attempt: सुप्रीम कोर्ट ने जेईई मेन 2022 (JEE Mains) की परीक्षा में एक और प्रयास की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। मामले को खारिज करते हुए, शीर्ष अदालत ने कहा कि परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा। छात्रों के एक समूह द्वारा परीक्षा में कथित तकनीकी गड़बड़ियों के दावे के आधार पर जेईई मेन 2022 में एक और प्रयास की मांग याचिका दायर की गई थी। छात्रों ने तर्क दिया कि वे कथित तकनीकी गड़बड़ियों के कारण जेईई परीक्षा (JEE Main) ठीक से नहीं दे सके थे, इसलिए उन्हें राहत प्रदान करते हुए एक और मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Quiet Quitting: जितना पैसा उतना ही काम, जानें क्या है क्वाइट क्विटिंग ट्रेंड जिस पर दुनियाभर में हो रही चर्चा

विज्ञापन

JEE Advanced: सार्वजनिक परीक्षाओं की नियमितता बनाए रखना जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान स्पष्ट तौर पर कहा कि इस मामले में जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा 2022 रविवार, 28 अगस्त को ही होनी है और वह इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहता। शीर्ष अदालत ने कहा कि सार्वजनिक परीक्षाओं की नियमितता बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इनसे लाखों उम्मीदवार प्रभावित होते हैं। इसलिए, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेएस बोपन्ना और जस्टिस जेबी पार्डीवाला की पीठ ने मामले पर विचार करने से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा कि परीक्षा रविवार को होने दें। हम कोई और जटिलता नहीं चाहते हैं। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने याचिका वापस लेने का फैसला किया। 

यह भी पढ़ें : NEET UG 2022: चार सितंबर को इन केंद्रों पर फिर से होगी नीट यूजी परीक्षा, एडमिट कार्ड भी हुए जारी

JEE Advanced 2022 परीक्षा कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जेईई मेन 2022 में अतिरिक्त प्रयास के अनुरोध को खारिज करने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि 2022 की जेईई एडवांस्ड की परीक्षा भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से जेईई मेन 2022 के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। इस साल, जेईई मुख्य परीक्षा दो बार जून और जुलाई में आयोजित की गई थी। जेईई मेन कट ऑफ क्वालीफाई करने वाले शीर्ष ढाई लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने के पात्र होते हैं, हालांकि इन्हें भी अलग से रजिस्ट्रेशन कराना होता है।


यह भी पढ़ें : JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस में शामिल हो रहे उम्मीदवार ऐसे करें आखिरी समय में तैयारी, मिलेंगे बेहतर अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed