फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Neet Re Exam 2022 on September 4 Check How to Download Admit Card for NTA NEET UG Re Exam Here

NEET UG 2022: चार सितंबर को इन केंद्रों पर फिर से होगी नीट यूजी परीक्षा, एडमिट कार्ड भी हुए जारी

Sat, 27 Aug 2022 01:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 01:06 PM IST
सार

NEET UG 2022 Re Exam Admit Card Released: स्नातक स्तरीय मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट यूजी परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित की गई थी। लेकिन विभिन्न कारणों एवं अनियमितता की शिकायतों के कारण कई केंद्रों पर परीक्षा को बीते दिनों रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
Neet Re Exam 2022 on September 4 Check How to Download Admit Card for NTA NEET UG Re Exam Here
NEET UG 2022 Re Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET UG 2022 Re Exam Admit Card Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी 2022 री एग्जाम की तारीख की घोषणा कर दी है। साथ ही परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। स्नातक स्तरीय मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट यूजी परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित की गई थी। लेकिन विभिन्न कारणों एवं अनियमितता की शिकायतों के कारण कई केंद्रों पर परीक्षा को बीते दिनों रद्द कर दिया गया था और चयनित परीक्षा केंद्रों पर दोबारा नीट यूजी परीक्षा कराने के लिए इसी सप्ताह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से स्वीकृति दी गई थी।   

विज्ञापन

NEET UG 2022 Re Exam: दो घंटे पहले करनी होगी परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग

इसी क्रम में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार शाम को ऐसे चयनित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल रहे विद्यार्थियों के प्रवेश-पत्र neet.nta.nic.in पर जारी किए हैं, जहां दोबारा से नीट की परीक्षा ली जानी है। यह परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.20 बजे तक होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12.20 बजे से 1.30 बजे तक रहेगा। 1.30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

NEET UG 2022 Re Exam: इन केंद्रों के परीक्षार्थियों की दोबारा होगी नीट यूजी परीक्षा

इन चयनित केंद्रों में महात्मा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कोल्लम, केरल;
आर्मी पब्लिक स्कूल, साधुवली कैंट, श्रीगंगानगर, राजस्थान;
केंद्रीय विद्यालय, हरदा रोड, होशंगाबाद, मध्य प्रदेश;
पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कप्तानगंज, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश;
माउंट लिटेरा जी स्कूल, भिंड, मध्य प्रदेश;

और सेंट पॉल्स स्कूल, डीडवाना रोड, कुचामन, नागौर, राजस्थान;
आदि परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों के पर उपस्थित हुए परीक्षार्थियों की नीट यूजी परीक्षा दोबारा ली जा रही है। इनके लिए प्रवेश पत्र एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इन सेंटर्स के परीक्षार्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर तथा जन्म तिथि डालकर अपना रिवाइज्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहिए तथा अपने रिवाइज्ड टेस्ट सेंटर पर उपरोक्त समयानुसार रिपोर्ट करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed