फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jee Advanced Last Minute Tips and Tricks To Prepare for Exam Check Important Points Now

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस में शामिल हो रहे उम्मीदवार ऐसे करें आखिरी समय में तैयारी, मिलेंगे बेहतर अंक

Sat, 27 Aug 2022 04:34 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 04:34 PM IST
सार

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस परीक्षा, 2022 के लिए प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में बीते 23 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया था। जो भी उम्मीदवार अब तक अपना प्रवेश पत्र नहीं डाउनलोड कर सकें हैं, वे इसे jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Jee Advanced Last Minute Tips and Tricks To Prepare for Exam Check Important Points Now
JEE Advanced 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JEE Advanced 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) की ओर से जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त, 2022 को किया जा रहा है। परीक्षा देश भर में निर्धारित केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09 से 12 बजे तक और दोपहर 02 बजे से शाम 05.30 बजे तक होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में अब जब कुछ ही दिन बचे हैं तो ऐसे में हम लेकर आए हैं परीक्षा से जुड़े कुछ अहम टिप्स जिनकी मदद से उम्मीदवार बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आइए जानते हैं... 

विज्ञापन

सिलेबस पर करें फोकस
JEE Advanced 2022 परीक्षा में भाग ले रहे छात्र आखिरी समय में सिलेबस को अच्छे से देख लें। जिन टॉपिक्स पर कम ध्यान दिया है उन्हें एक बार रिवाइज कर लें। सिलेबस से आपको उन टॉपिक्स का अंदाजा हो जाएगा, जो या तो पूरे हो गए हैं या अधूरे हैं। इन टॉपिक्स का रिवीजन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल के प्रश्नों का करें अभ्यास
परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार बीते साल के प्रश्नों को देखना न भूलें। इसे सॉल्व भी करें ताकि परीक्षा की जटिलता का अंदाजा हो। आखिरी समय में बीते साल के प्रश्नों की मदद से आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन

मॉक टेस्ट है जरूरी
चाहे वह जेईई एडवांस हो या कोई अन्य परीक्षा। किसी भी परीक्षा के लिए सबसे जरूरी भाग मॉक टेस्ट का अभ्यास है। अब जब परीक्षा में केवल कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में उम्मीदवार जितना हो सके मॉक टेस्ट को सॉल्व करने की कोशिश करें। इससे उन्हें परीक्षा का प्रश्नों और अपनी तैयारी दोनों का ही अंदाजा हो जाएगा। साथ ही साथ छात्र का प्रति प्रश्न लगने वाला समय भी बचेगा।

कुछ नया न शुरू करें
JEE Advanced 2022 परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार अब किसी नई पुस्तक या टॉपिक को पढ़ना शुरू न करें। ऐसे में ध्यान बंटने का खतरा है। छात्र जिन टॉपिक्स को पूरा कर चुके हैं उन्हें रिवाइज करना शुरू कर दें। अपने टाइम को मैनेज करें और सभी जरूरी टॉपिक्स पर एक नजर दौड़ा लें। 

अपनी सेहत का ध्यान रखें
जेईई एडवांस में भाग ले रहे छात्र परीक्षा के आखिरी समय में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। समय से सोए, समय पर अच्छा खाना खाएं और तनाव तो बिल्कुल भी न लें। तनाव होने पर अच्छे गाने सुने। परीक्षा के समय ऐसा कुछ भी न करें जिससे आपकी तबीयत पर असर पड़े।

प्रवेश पत्र हो चुके जारी
जेईई एडवांस परीक्षा, 2022 के लिए प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में बीते 23 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया था। जो भी उम्मीदवार अब तक अपना प्रवेश पत्र नहीं डाउनलोड कर सकें हैं, वे इसे jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed