JEE Advanced 2022: आईआईटी प्रवेश परीक्षा 2020-21 से चूक गए हैं तो जेईई एडवांस 2022 में फिर मिल रहा मौका, पढ़िए निर्देश
Big Relief to JEE Advance Aspirants Big Relief to JEE Advance Aspirants: देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग शिक्षा संस्थानों में पढ़ने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों को सरकार ने बहुत बड़ी राहत प्रदान की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग शिक्षा संस्थानों में पढ़ने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों को सरकार ने बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। सरकार ने वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के कारण 2020 और 2021 की आईआईटी प्रवेश-परीक्षा जेईई एडवांस में शामिल नहीं हो सके उम्मीदवारों को एक और मौका देने का निर्णय किया है। जेईई एडवांस परीक्षा के नियामक संयुक्त प्रवेश बोर्ड (Joint Admission Board) यानी जेएबी समिति ने ऐसे उम्मीदवारों को एक अतिरिक्त अवसर देने का एलान किया है।
संयुक्त प्रवेश बोर्ड (जेएबी) समिति ने अधिसूचना जारी कर बताया कि 2020 और 2021 में जेईई एडवांस परीक्षा देने से चूके उम्मीदवार 2022 की जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उन्हें इसके लिए अलग से दोबारा जेईई मेन 2022 की परीक्षा नहीं देनी होगी। जेएबी समिति ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड के संबंध में विशेष छूट प्रदान करने का निर्णय किया है।
COVID-19 महामारी के कारण नहीं दे पाए थे जेईई एडवांस परीक्षा
बीते दो सालों में COVID-19 महामारी के कारण उम्मीदवारों को परीक्षा में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। कई उम्मीदवार ऐसे भी थे, जो 2020 और 2021 में कक्षा 12वीं के लिए उपस्थित हुए और जेईई मेन क्वालीफाई करने के बाद जेईई एडवांस 2021 के लिए भी सफलतापूर्वक पंजीकरण कर चुके थे, लेकिन वे परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए। ऐसे उम्मीदवार अब सीधे 2022 में प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
JEE Advanced 2022: पात्रता मानदंड 1 से 4 तक मिलेगी छूट
आधिकारिक बयान में कहा गया कि उम्मीदवार जिन्होंने जेईई एडवांस 2021 के लिए पंजीकरण किया था, लेकिन जेईई एडवांस 2021 के दोनों पेपर, यानी पेपर-1 और पेपर-2 में अनुपस्थित रहे थे, वे सीधे जेईई एडवांस 2022 के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। उन्हें पात्रता मानदंड 1 से 4 को पूरा करने की आवश्यकता नहीं है।
जेईई एडवांस 2022 दोबारा करना होगा पंजीकरण
हालांकि, उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल में जेईई (एडवांस) 2022 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करना होगा और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, इन उम्मीदवारों को जेईई (एडवांस) 2022 में उपस्थित होने के लिए जेईई मेन 2022 से अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या के अतिरिक्त माना जाएगा। इन उम्मीदवारों को जेईई (एडवांस) 2022 में उपस्थित होने के लिए अपनी पात्रता की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर और पंजीकरण के दौरान आवश्यक जानकारी भरकर करनी होगी।
JEE Advanced 2022 पात्रता के लिए शर्तें
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 2020 में कक्षा 12वीं में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस के लिए केवल एक बार 2020 या 2021 में उपस्थित होना चाहिए था; या, जो जेईई एडवांस 2020 और जेईई एडवांस 2021 दोनों में किसी भी पेपर में उपस्थित नहीं हुए हैं। ऐसे उम्मीदवारों को जेईई मेन 2022 के लिए उपस्थित होना चाहिए और शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवारों के कट-ऑफ स्कोर को पूरा करना चाहिए।
इस संबंध में अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए यह अधिसूचना देखें।
दूसरी बार दी बड़ी राहत
2020 से ही जेईई एडवांस के सफल ऐसे छात्र अतिरिक्त मौका देने की मांग कर रहे थे। ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड ने दूसरी बार छात्रों को बड़ी राहत दी है। इससे पहले सत्र 2020 के जेईई एडवांस क्वालिफाई उन छात्रों को सत्र 2021 की जेईई एडवांस में बैठने की अनुमति मिली थी, जिन्होंने जेईई एडवांस 2020 के लिए आवेदन पत्र भरने के साथ फीस भी जमा करवायी थी, लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि, जेईई एडवांस 2020 के लिए सफल उन छात्रों को राहत नहीं दी थी, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन पत्र और फीस जमा नहीं करवायी थी। अब उन अभ्यर्थियों को राहत दी गई है।
कमेंट
कमेंट X