JEE Advanced 2019: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे फाइनल आंसर-की
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड 2019 की फाइनल आंसर-की 13 जून 2019 को जारी की जानी थी। लेकिन इसे जेईई एडवांस्ड के परिणाम की घोषणा के करीब दो घंटे बाद जारी किया गया है।इस बार जेईई एडवांस्ड का आयोजन करने वाले आईआईटी रूड़की ने इस संबंध में सूचना जारी की है। आईआईटी रूड़की ने जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट पर परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी की है। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
ऐसे देख सकेंगे आंसर-की
- आंसर-की जारी होने के बाद जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर फाइनल आंसर-की के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें। (पेपर-1 और पेपर-2 के लिए अलग-अलग लिंक मिलेगी)
- यहां क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां आप आंसर-की देख सकेंगे।
जेईई एडवांस्ड के लिए पहले जारी की गई आंसर-की को अभ्यर्थियों ने चैलेंज किया था। उन चुनौतियों को परखने के बाद यह फाइनल आंसर-की तैयार की गई है। इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर अभ्यर्थियों की रैंकिंग की जाएगी।
बता दें कि इस बार जेईई एडवांस्ड का आयोजन 27 मई 2019 को दो पालियों में किया गया था। आईआईटीज ने ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड 2019 के मार्गदर्शन में परीक्षा आयोजित की थी। करीब 1.61 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि देश के विभिन्न आईआईटीज में सीटों की संख्या करीब 11279 है।
जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
जेईई एडवांस्ड 2019 रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X