फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JEE Advance Result 2018- Emergency meeting again today, discussion on issue second merit list

जेईई एडवांस: आज फिर होगी इमरजेंसी बैठक, दूसरी लिस्ट जारी करने पर हो सकता है फैसला

Thu, 14 Jun 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jun 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
JEE Advance Result 2018- Emergency meeting again today, discussion on issue second merit list

जेईई एडवांस में कुल सीटों की तुलना में बेहद कम क्वालिफाइड छात्रों की संख्या के चलते बुधवार को आईआईटी प्रबंधन की पहली इमरजेंसी बैठक हुई, जिसमें कटऑफ गिराते हुए दोबारा जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी करने पर चर्चा हुई, लेकिन आईआईटी प्रबंधन ने कटऑफ कम नहीं करने का फैसला लिया।

विज्ञापन


हालांकि शाम से देर रात तक आईआईटी प्रबंधन की बैठकों का दौरा जारी रहा। एचआरडी और आईआईटी प्रबंधन के बीच चली बातचीत के आधार पर बृहस्पतिवार यानि दोपहर एक बजे दूसरी इमरजेंसी बैठक की कॉल दी गयी है।  
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, दिग्गज और पुराने आईआईटी प्रबंधन जेईई एडवांस की कटऑफ कम करते हुए दोबारा रिजल्ट जारी करने के लिए सहमत नहीं है। पुराने व बड़े आईआईटी का मानना है कि कुल सीट की तुलना में कुल क्वालिफाइड छात्रों की संख्या इतनी भी कम नहीं है कि सीट नहीं भर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दि ढंग से काउंसलिंग प्रक्रिया चलती है तो सीट भरने के पूरे चांस हैं। वहीं, उक्त प्रबंधन का मानना है कि कटऑफ कम करते हुए यदि दूसरी बार रिजल्ट जारी होता है तो छात्रों और अभिभावकों का आईआईटी परीक्षा प्रारूप से लेकर भरोसा उठ जाएगा। क्योंकि दुनियाभर में आईआईटी की परीक्षा बेहद फुलप्रूफ मानी जाती है। इससे आईआईटी प्रबंधन पर सवाल उठता रहेगा।  

19 और 24 की मॉक सीट एलोकेशन पर भी नजर  

उधर, केंद्र सरकार ने आईआईटी प्रबंधन को आदेश दिया है कि आईआईटी की एक भी सीट खाली नहीं रहनी चाहिए। ऐसे में आईआईटी प्रबंधन जेईई एडवांस रिजल्ट को लेकर बेहद प्रेशर में है।

अब बृहस्पतिवार की बैठक के बाद संभावना जतायी जा रही है कि छात्रों की भविष्य और आईआईटी की एक-एक महत्वपूर्ण सीट खाली न रहे को देखते हुए जेईई एडवांस की कटऑफ में गिरावट के साथ दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है। इस मामले में आईआईटी से मंत्रालय तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल दूसरी इमरजेंसी बैठक कॉल करने के बाद कुछ भी कहने से कतरा रहा है।  

ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड की एक नई कमेटी भी बुधवार को बनायी गयी है, जोकि सीट व छात्रों के रुझान पर नजर रखेगी। क्योंकि15 जून को आईआईटी में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और 19 जून को मॉक सीट एलोकेशन एक के तहत जानकारी मिल जाएगी कि कितने छात्रों ने रजिस्ट्रेशन के आधार पर दाखिले व कोर्स में रुझान दिखाया है।

इसी के आधार पर छात्र अपने ज्वाइंस में बदलाव और नए कोर्स भी जोड़ते हैं। इसके बाद 24 को दूसरी मॉक सीट एलोकेशन की सूची जारी होगी। इन दोनों मॉक सीट एलोकेशन के आधार पर तय हो जाएगा कि कितने क्वालिफाइड छात्र आईआईटी में दाखिला लेने जा रहे हैं।

आईआईटी की एक भी सीट खाली न रहे   
वहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि, आईआईटी प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि आईआईटी की एक भी सीट खाली नहीं रहनी चाहिए। क्योंकि एक-एक सीट बेहद महत्वपूर्ण होती है। जेईई एडवांस में क्वालिफाइड छात्रों की संख्या कम होने पर आईआईटी प्रबंधन की इमरजेंसी बैठक आयोजित हुई है। हालांकि इस मामले में  स्थिति आज स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed