{"_id":"607d20e48ebc3e8d320f5484","slug":"jammu-and-kashmir-all-educational-institutions-shut-till-mid-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 15 मई तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जम्मू-कश्मीर: 15 मई तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद, पढ़िए पूरी खबर
Mon, 19 Apr 2021 12:03 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने रविवार को कॉलेजों और विश्वविद्यालयों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया। यह आदेश बढ़ते हुए कोरोना वायरस के रोकथाम और बचाव के मद्देनजर जारी हुआ है। सूबे में अब 15 मई तक सभी शैक्षणिक संस्थान, कॉलेज और विश्वविद्याल बंद रहेंगे। आधिकारिक आदेश में भीड़ इकट्ठा करने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- केरल: कोरोना वायरस की वजह से सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द
विज्ञापन
गौरतलब है कि देश के अन्य राज्यों की ही तरह जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। एक दिन में ही 1526 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,46,692 पहुंच गई है। कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 2057 हो गई है। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना से छह मौतें हुई हैं। सूबे में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ हई एक बैठक के बाद लिया गया है। इससे पहले सूबे में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद किये जाने का आदेश जारी हुआ था। सूबे में 10 वीं, 11 वीं और 12 वीं परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बिना परीक्षा पास: छात्रों के मूल्यांकन के लिए मानदंड बनाने की तैयारी में जुटा सीबीएसई
कमेंट
कमेंट X