फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JAC Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 Awaited at jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com; Know How to Check

JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं कला संकाय परिणाम का इंतजार; जानें चेक करने के आसान तरीके

Wed, 04 Jun 2025 12:23 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 04 Jun 2025 12:23 PM IST
सार

JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं कला संकाय के लाखों छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 इसी हफ्ते घोषित किया जा सकता है।

विज्ञापन
JAC Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 Awaited at jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com; Know How to Check
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 12वीं कला संकाय का रिजल्ट जारी करने वाला है। साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है, जिसमें क्रमशः 79.26% और 91.2% छात्र पास हुए हैं। अब लाखों आर्ट्स के छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 इसी हफ्ते घोषित किया जा सकता है।

विज्ञापन

कैसा रहा साइंस और कॉमर्स रिजल्ट?

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट 2025 में साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां सफल हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत सिर्फ 48.43% रहा। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 95% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा। इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26% विद्यार्थी पास हुए। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 91.2% का शानदार पासिंग प्रतिशत दर्ज किया गया है। लातेहार जिला दोनों स्ट्रीम में टॉप पर रहा। यहां पढ़ें पूरा विवरण...

विज्ञापन

साइंस में अंकिता, कॉमर्स में रेशमी बनीं स्टेट टॉपर

अंकिता दत्ता को 500 में से 477 अंक मिले हैं और उन्होंने राजकीय कृत हाई स्कूल, गोविंदपुर से पढ़ाई की है। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में रेशमी कुमारी ने 476 अंक प्राप्त कर संत जेवियर गर्ल्स कॉलेज, चाईबासा से जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कब आएगा आर्ट्स रिजल्ट?

बोर्ड की ओर से फिलहाल आर्ट्स रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, यह इसी सप्ताह jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जारी हो सकता है।

JAC 12th Arts Result 2025: ऑनलाइन ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

  • आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • अब 'Intermediate Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • आर्ट्स स्ट्रीम सेलेक्ट करें।
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

DigiLocker से ऐसे देखें रिजल्ट

  • DigiLocker App खोलें या results.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • एजुकेशन सेक्शन में 'Jharkhand Academic Council' चुनें।
  • ‘JAC Intermediate Exam 2025 – Arts’ पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, उसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed