{"_id":"60952c4c8ebc3e86a7194dfe","slug":"institutes-shouldn-t-force-students-to-pay-full-fees-aicte","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद: छात्रों पर फीस के लिए दबाव न बनाएं शैक्षिक संस्थान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद: छात्रों पर फीस के लिए दबाव न बनाएं शैक्षिक संस्थान
Fri, 07 May 2021 05:32 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 07 May 2021 05:32 PM IST
सार
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने देशभर के उच्च शैक्षिक संस्थानों से आग्रह किया है कि वह छात्रों पर फीस जमा करने के लिए दबाव न बनाएं।
विज्ञापन
आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजूकेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने देशभर के उच्च शैक्षिक संस्थानों से आग्रह किया है कि वह छात्रों पर फीस जमा करने के लिए दबाव न बनाएं। एआईसीटीई ने कहा कि शैक्षिक संस्थान इस अकादमिक साल में छात्रों पर पूरी फीस जमा करने के लिए दबाव न बनाएं। परिषद ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए उच्च शैक्षिक संस्थानों को इस शैक्षणिक वर्ष में छात्रों पर पूरी फीस जमा करने का दबाव नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एआईसीटीई का एलान: इस दिन से शुरू हो जाएंगे सभी तकनीकी संस्थान, जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर
विज्ञापन
एआईसीटीई ने कहा कि संस्थान छात्रों से तीन या चार इंस्टॉलमेंट में फीस लें क्योंकि इस साल कोरोना वायरस की वजह से बहुत से परिवार प्रभावित हुए हैं और कईयों की नौकरियां गई हैं। कोरोना के इस दौर में कई परिवारों में वित्तीय अस्थिरता भी पैदा हुई है इसे देखते हुए पूरी फीस जमा करने की जगह शैक्षणिक संस्थान तीन या चार किस्तों में फीस लें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-आईआईटी रुड़की: सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का ऑनलाइन कोर्स शुरू
एआईसीटीई (AICTE) ने फीस के अलावा भी उच्च शैक्षिक संस्थानों के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिनमें टीचरों का टर्मिनेशन और इंटरनेट इश्यू इत्यादि शामिल है। एआईसीटीई ने सभी शैक्षिक संस्थानों से इन दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। एआईसीटीई ने जहां इंटरनेट की स्पीड स्लो है और सुविधा बाधित है उन संस्थानों एवं महाविद्यालयों में इंटरनेट बैंडविड्थ प्रदान करने के लिए कहा है। एआईसीटीई ने यह भी कहा है कि किसी भी संस्थान को कोविड के इस दौर में किसी भी शिक्षक या स्टाफ को टर्मिनेट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संस्थानों को सभी कर्मचारियों और शिक्षकों का वेतन वक्त पर देना होगा।
कमेंट
कमेंट X