फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस परीक्षा में हुए पास तो जुड़ जाएंगे वायुसेना से, चयन प्रक्रिया भी जान लें

Sat, 20 Jul 2019 02:49 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 20 Jul 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
indian common admission test afcat exam know about pattern and selection process

एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एफकैट) परीक्षा के लिए अब बस एक महीना बाकी है। ऐसे में सब अपनी तैयारी को मजबूत करने में व्यस्त हैं। बता दें, यह परीक्षा 24 और 25 अगस्त, 2019 को आयोजित की जाएगी। हजारों लोग इस परीक्षा में शामिल होंगे। एनडीए, सीडीएस के अलावा एफकैट एक अच्छा विकल्प है, जिसके जरिए इंडियन एयरफोर्स से जुड़ा जा सकता है। फ्लाइंग ब्रांच व ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच (टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल) में भर्ती के लिए भारतीय वायु सेना साल में दो बार परीक्षा आयोजित करती है। सामान्य ग्रेजुएशन किया हो या इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हो आप आसानी से इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।  यहां हम आपको परीक्षा से जुड़े महतिवबूर्ण जानकारी जैसे पैटर्न, चयन प्रक्रिया और टिप्स आदि बता रहे हैं....

indian common admission test afcat exam know about pattern and selection process

परीक्षा का पैटर्न-

  • यदि आप टेक्निकल पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं तो एफकैट के साथ ईकेटी ( इंजीनियरिंग नॉलेज टैस्ट) भी देना जरूरी है। 
  • बता दें कि एफकैट परीक्षा का पहला चरण लिखित परीक्षा है।
  • जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एंड मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट विषय से संबंधित प्रश्न परीक्षा में पूछे जाएंगे। 
  • परीक्षा में 300 प्रश्न होंगे।
  • सही उत्तर पर तीन नंबर दिया जाएगा।
  • गलत उत्तर पाया गया तो एक अंक कट जाएगा।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। 
  • ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदनवार से मल्टीपल चॉइस के प्रश्न पूछे जाएंगे।
indian common admission test afcat exam know about pattern and selection process

बता दें कि दूसरे चरण में एसएसबी इंटरव्यू और तीसरे चरण में मेडिकल टेस्ट होना निश्चित होना चाहिए। 

टेक्निकल ब्रांचेज में उम्मीदवारों से ईकेटी टेस्ट में अनेकों विषयों जैसे- मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स आदि प्रश्न पूछे जाते हैं।

  • परीक्षा में 50 प्रश्न होते हैं।
  • 150 अंकों का प्रश्न पत्र होता है। 
  • परीक्षा के लिए 45 मिनट का समय दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
indian common admission test afcat exam know about pattern and selection process
- फोटो : File Photo

ऐसे करें तैयारी-
 
इंग्लिश विषय के लिए अपनाएं ये तरीका-

  1. ग्रामर के बेसिक्स को मजबूत करें। 
  2. इस सेक्शन में कॉम्प्रिहेन्शन, एरर डिटेक्शन, सेंटेंस कम्प्लीशन, सिनोनिम्स, एन्टोनिम्स, इडियम्स एंड फ्रेजेज जैसे टॉपिक्स से संबंधित प्रश्न आते हैं। 
  3. अगर आप किसी बुक से तैयारी करना चाहते हैं तो रेन एंड मार्टिन की ग्रामर एंड कम्पोजिशन बुक आपके बेहद काम आ सकती है। 

जनरल अवेयरनेस विषय के लिए अपनाएं ये तरीका-

  1. हिस्ट्री, ज्योग्राफी, सिविक्स, पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स, एनवायरनमेंट, बेसिक साइंस, डिफेंस, आर्ट, कल्चर, स्पोर्ट्स आदि से आप तैयारी कर सकते हैं। 
  2. इन विषयों की तैयारी करके आप 30 दिन में अपनी प्रिपरेशन मजबूत कर सकते हैं। 
  3. अगर आप और बेहतर करना चाहते हैं तो पिछले छह महीने की अहम राष्ट्रीय घटनाएं पर एक नजर मार लें। 
विज्ञापन
indian common admission test afcat exam know about pattern and selection process

न्यूमेरिकल एबिलिटी विषय के लिए अपनाएं ये तरीका-

  1. डेसिमल फ्रेक्शन, टाइम एंड वर्क, एवरेज, प्रॉफिट एंड लॉस, रेशो एंड प्रपॉर्शन, सिंपल इंट्रेस्ट, टाइम एंड डिस्टेंस से जुड़े प्रश्न महत्वपूर्ण हैं।
  2. टाइम एंड डिस्टेंस से ट्रेन और बोट से जुड़े प्रश्न आ सकते हैं। 

रीजनिंग विषय की ऐसे करें तैयारी-

  1. अगर आपने ग्रेजुएशन स्तर की किसी अन्य परीक्षा की तैयारी की है तो इस सेक्शन में आपको कठिनाई नहीं होगी।
  2. इस सेक्शन के लिए प्रैक्टिस बेहद जरूरी है।
  3. जितना ज्यादा हो सके उतना ऑनलाइन या ऑफलाइन टैस्ट सीरीज को सॉल्व करें। 

मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट को लिए अपनाएं ये तरीके-

  1. भारतीय सेना से संबंधित नॉलेज टेस्ट के लिए प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. उम्मीदवार जल, थल और वायु सेना के बारे में बेसिक नॉलेज ले लें।
  3. जल, थल और वायु सेना में हुई भर्ती या पोस्टिंग्स, ट्रांसफर की जानकारी भी रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed