फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   India GK is changed after Article 370 scrapped in Jammu Kashmir, Must read question answers

बदल गए हैं GK के कई सवालों के जवाब, ये नहीं पढ़ा तो परीक्षा में कट सकते हैं अंक

Thu, 08 Aug 2019 12:13 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 08 Aug 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
India GK is changed after Article 370 scrapped in Jammu Kashmir, Must read question answers

देश में विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाएं हों या अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए, सामान्य ज्ञान (GK) के सवाल जरूर पूछे जाते हैं। प्रश्न पत्रों में ये एक ऐसा सेक्शन होता है जिसमें आप अच्छा स्कोर कर सकते हैं। सामान्य ज्ञान किसी भी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर हासिल करने में भी मदद करता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप इसमें होने वाले हर बदलाव के बारे में अपडेट रहें। क्योंकि समय-समय पर सरकार के फैसलों के साथ जीके भी बदलता रहता है।

विज्ञापन


ऐसा ही हुआ है अनुच्छेद 370 हटने के बाद। जम्मू-कश्मीर से केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटा दिए जाने से सामान्य ज्ञान के कुछ सवालों के जवाब भी बदल गए हैं। अब से अगर किसी परीक्षा में इससे जुड़े सवाल पूछे जाएंगे तो बदले हुए जवाब ही सही होंगे। 
विज्ञापन


आगे हम आपको ऐसे ही कुछ सवालों और उनके बदले हुए सही जवाबों के बारे में बता रहे हैं, ताकि परीक्षा में आपके अंक न कटें।

सवालः देश में कितने राज्यों में विधान परिषद हैं?
जवाबः
पहले इस सवाल का जवाब था - सात। लेकिन जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास होने के बाद इस सवाल का सही जवाब है - छह। फिलहाल उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र में विधान परिषद है। जम्मू-कश्मीर के केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद वहां विधान परिषद खत्म हो गया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा रहेगी। पहले यहां मौजूद विधान परिषद में कुल 36 सीटें थीं।

सवालः भारत में कितने राज्य हैं?
जवाबः
अब तक भारत में 29 राज्य थे। वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश से तेलंगाना के अलग होने के बाद राज्यों की संख्या बढ़ कर 29 हुई थी। लेकिन एक बार फिर यह संख्या घटकर 28 हो गई है। क्योंकि जम्मू-कश्मीर अब राज्य नहीं रहा, केंद्रशासित प्रदेश बन गया है। इसलिए अब इस सवाल का सही जवाब होगा- 28 राज्य।

ये भी पढ़ें : दो विदेशियों समेत कितने लोगों को मिल चुका है भारत रत्न, देखें 65 वर्षों की पूरी सूची

सवालः भारत में कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं?
जवाबः
जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन से पहले तक भारत में केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या 7 थी। लेकिन अब यह बढ़कर 9 हो गई है। क्योंकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं। वर्तमान में देश के केंद्रशासित प्रदेश ये हैं - नई दिल्ली, चंडीगढ़, पुड्डुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दादर नगर हवेली, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।

ये भी पढ़ें : अनुच्छेद 370: विवादों के बीच कश्मीरी स्टूडेंट्स के बारे में कॉलेजों को दिया गया ये निर्देश

विज्ञापन

सवालः क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश कौन सा है?  
जवाबः
क्षेत्रफल के अनुसार देखा जाए तो पहले भारत में सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह था। लेकिन अब जम्मू-कश्मीर सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश बन गया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर लद्दाख का नाम आता है।

ये भी पढ़ें ः क्या है अनुच्छेद 370 और 35A, इसके हटने से जम्मू-कश्मीर में क्या बदल जाएगा

सवालः देश के कितने केंद्रशासित प्रदेशों में विधान सभा है?
जवाबः
अब तक देश के दो केंद्रशासित प्रदेशों में विधानसभा हुआ करती थी। दिल्ली और पुड्डुचेरी। लेकिन अब जम्मू-कश्मीर भी इस सूची में शामिल हो गया है। इसलिए अब इस सवाल का सही जवाब होगा - तीन केंद्रशासित प्रदेशों में विधान सभा है।

ये भी पढ़ें : SSC, बैंकिंग समेत अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी कैसे करें, यहां मिलेंगे अनोखे टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed