फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iit will honor this year

इस साल आईआईटी में होगा इनका सम्मान

Thu, 27 Oct 2016 08:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
iit will honor this year
डॉ. केएम अब्राहम को मिलेगा सत्येंद्र कुमार दुबे मेमोरियल अवार्ड
कानपुर आईआईटी के स्थापना दिवस समारोह पर 12 शिक्षक और पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। सबके नाम गुरुवार को फाइनल कर लिए गए। यह समारोह दो नवंबर को होगा। निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना का कहना है कि आईआईटी कानपुर की स्थापना दो नवंबर 1959 को हुई थी। गोल्डन जुबली समारोह मनाया जा चुका है।
विज्ञापन

सम्मानित एल्युमनस अवार्ड (बोर्ड ऑफ गवर्नर से अनुमोदन के बाद 1987 से दिया जा रहा यह अवार्ड)
- विष्णु अग्रवाल, उद्यमी (बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 1966)
- अरविंद प्रधान, उद्यमी (बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग 1974)
- आरएस शर्मा, मैनेजमेंट एक्सीलेंस (एमएससी मैथ 1977)
- प्रभात सिंह, प्रोफेशनल एक्सीलेंस (बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग 1980)
- उदय बी देसाई, एकेडमिक एक्सीलेंस (बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 1974)
- अनुराग कुमार, एकेडमिक एक्सीलेंस (बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 1977)
- संजीव के लेले, एकेडमिक एक्सीलेंस (बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग 1980)
गोपाल दास भंडारी सम्मानित शिक्षक अवार्ड
इस बार कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुमित गांगुली को यह अवार्ड मिलेगा। यह अवार्ड 2006 से दिया जा रहा है। आईआईटी के पूर्व छात्र अनिल भंडारी ने अवार्ड की घोषणा की थी। 
विज्ञापन

सत्येंद्र कुमार दुबे मेमोरियल अवार्ड 
आईआईटी कानपुर से वर्ष 1989 में एमटेक करने वाले डॉ. केएम अब्राहम को स्वर्गीय सत्येंद्र कुमार दुबे मेमोरियल अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड बोर्ड ऑफ गवर्नर (बीओजी) ने वर्ष 2005 में घोषित किया था। सत्येंद्र ने वर्ष 1994 में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी यह अवार्ड मिल चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

फेलो अवार्ड भी मिलेगा
शैक्षिक, शोध की गुणवत्ता में सुधार और आउट स्टैंडिंग परफॉरमेंस के कारण प्रो. आरएन बिस्वास, प्रो. अशोक कुमार मलिक और प्रो. डी. बाला सुब्रमण्यम को फेलो अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed