{"_id":"68678bbf0274b1d9120c074d","slug":"iit-jam-2025-admission-schedule-released-for-msc-and-msc-phd-programs-at-iits-and-iisc-2025-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT JAM 2025 Admission: MSc समेत PG कोर्सेज के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी, जानें कब तक करनी होगी सीट कन्फर्म","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIT JAM 2025 Admission: MSc समेत PG कोर्सेज के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी, जानें कब तक करनी होगी सीट कन्फर्म
Fri, 04 Jul 2025 02:21 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:21 PM IST
सार
IIT JAM 2025 Admission Dates: आईआईटी जैम के आयोजक संस्थान आईआईटी दिल्ली ने आईआईटी और आईआईएससी जैसे प्रतिभागी संस्थानों में एमएससी और संयुक्त एमएससी-पीएचडी सहित स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार पूरा शेड्यूल नीचे देख सकते हैं।
विज्ञापन
IIT JAM 2025 Admission
- फोटो : freepik
विस्तार
IIT JAM 2025 Admission: आईआईटी दिल्ली द्वारा आयोजित जैम 2025 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एमएससी और एमएससी-पीएचडी जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार नीचे पूरा शेड्यूल देख सकते हैं, इसके अलावा, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी तिथियों और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर विजिट कर सकते हैं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन
समय पर सीट कन्फर्म करना अनिवार्य
उम्मीदवारों को समय पर दाखिला पाने के लिए तय अंतिम तिथि से पहले अपनी सीट की पुष्टि करनी होगी, ओरिएंटेशन (परिचय) कार्यक्रम में शामिल होना होगा और जरूरी फीस जमा करनी होगी। इस साल कोई स्पॉट राउंड नहीं रखा गया है। अभ्यर्थी 22 आईआईटी में 3,000 से ज्यादा सीटों के लिए अपनी पसंद के कोर्स में आवेदन कर सकते थे।
विज्ञापन
Trending Videos
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए संस्थान-वार शेड्यूल
| संस्थान का नाम | संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि | ओरिएंटेशन सेशन | शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | कक्षाएं शुरू होने की तिथि | लंबित दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि |
|---|---|---|---|---|---|
| IIT (BHU) वाराणसी | 17 जुलाई | बाद में घोषित किया जाएगा | 11 से 17 जुलाई | 18 जुलाई | 2 सितम्बर |
| IIT भिलाई | 23 जुलाई | 23 से 27 जुलाई | 23 जुलाई | 28 जुलाई | 30 सितम्बर |
| IIT भुवनेश्वर | 23 जुलाई | 25 जुलाई | 20 जुलाई | 28 जुलाई | 1 सितम्बर |
| IIT बॉम्बे | 23-24 जुलाई | 23-24 जुलाई | 22 जुलाई | 23 जुलाई | 29 अगस्त |
| IIT दिल्ली | 19-20 जुलाई | 19 जुलाई | 18 जुलाई | 24 जुलाई | 15 अगस्त |
| IIT धारवाड़ | 28 जुलाई | 30 जुलाई - 3 अगस्त | 28 जुलाई | 4 अगस्त | 15 अगस्त |
| IIT गुवाहाटी | 21 जुलाई | 22 जुलाई | 15 जुलाई | 23 जुलाई | 31 अगस्त |
| IIT हैदराबाद | 21 जुलाई | 23 जुलाई | 14 जुलाई | 28 जुलाई | 1 सितम्बर |
| IIT इंदौर | 24 जुलाई | 24-25 जुलाई | 24 जुलाई | 28 जुलाई | 30 सितम्बर |
| IIT जम्मू | 23 जुलाई | 23 जुलाई | 18 जुलाई | 28 जुलाई | 23 जुलाई |
| IIT जोधपुर | 23 जुलाई | 23 जुलाई | 15 जुलाई | 31 जुलाई | 10 सितम्बर |
| IIT कानपुर | 23 जुलाई | 24-27 जुलाई | 31 जुलाई | 31 जुलाई | 7 अक्बतूर |
| IIT खड़गपुर | 10 जुलाई | 10 जुलाई | 10 जुलाई | 17 जुलाई | 1 सितम्बर |
| IIT मद्रास | 22 जुलाई | 23 जुलाई | 21 जुलाई | 28 जुलाई | 31 अगस्त |
| IIT मंडी | 25 जुलाई | 25 जुलाई | 31 जुलाई | 1 अगस्त | 16 अगस्त |
| IIT पलक्कड़ | 22 जुलाई | 24 जुलाई | 20 जुलाई | 30 जुलाई | 31 अगस्त |
| IIT पटना | 25 जुलाई | 25 जुलाई | 25 जुलाई | 28 जुलाई | 30 सितम्बर |
| IIT रुड़की | 15 जुलाई | 16 जुलाई | 12 जुलाई | 17 जुलाई | 28 अगस्त |
| IIT रोपड़ | 22 जुलाई | 27 जुलाई | 22 जुलाई | 23 जुलाई | 1 सितम्बर |
| IIT तिरुपति | 31 जुलाई | 31 जुलाई | 24 जुलाई | 4 अगस्त | 31 अगस्त |
| IIT (ISM) धनबाद | 22 जुलाई | 23 जुलाई | 16 जुलाई | 24 जुलाई | 30 सितम्बर |
| IIT गांधीनगर | 18 जुलाई | 18-31 जुलाई | 15 जुलाई | 18 जुलाई (अनिवार्य) | 30 सितम्बर |
विज्ञापन
ऐसे देखें परीक्षा शेड्यूल
- अपने ब्राउजर में जाएं और वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in जाएं।
- होमपेज पर 'Admission Schedule' या 'Important Dates' लिंक खोजें
- वेबसाइट के होमपेज पर "Admissions" या "Important Announcements" सेक्शन में जाएं।
- "IIT JAM 2025 Admission Schedule" या "प्रवेश कार्यक्रम" पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X