फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Delhi Admission: IIT Delhi Launches BS in Chemistry Programme, Admission via JEE Advanced

IIT Delhi Admission: आईआईटी दिल्ली में बीएस इन केमिस्ट्री कोर्स की शुरुआत, JEE एडवांस्ड से मिलेगा दाखिला

Sun, 01 Jun 2025 06:01 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 01 Jun 2025 06:01 PM IST
सार

IIT Delhi New Course: आईआईटी दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2025 से एक नया चार वर्षीय बीएस इन केमिस्ट्री प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। यह आईआईटी दिल्ली में शुरू होने वाला पहला बैचलर ऑफ साइंस कोर्स होगा।

विज्ञापन
IIT Delhi Admission: IIT Delhi Launches BS in Chemistry Programme, Admission via JEE Advanced
IIT Delhi - फोटो : IIT Official

विस्तार

IIT Delhi BS Chemistry 2025: इंजीनियरिंग और रिसर्च एजुकेशन के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान आईआईटी दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2025 से एक नया 4 वर्षीय बीएस इन केमिस्ट्री (BS in Chemistry) प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। यह आईआईटी दिल्ली में शुरू होने वाला पहला बैचलर ऑफ साइंस कोर्स होगा।

विज्ञापन


कोर्स का उद्देश्य केमिकल साइंस की पढ़ाई को मल्टीडिसिप्लिनरी तरीके से आगे बढ़ाना है। इससे छात्र न केवल गहन केमिस्ट्री नॉलेज हासिल कर पाएंगे बल्कि इंजीनियरिंग दृष्टिकोण से भी समस्याओं का हल निकालना सीखेंगे।

विज्ञापन

JEE Advanced से होगा एडमिशन

इस प्रोग्राम में दाखिला केवल जेईई (एडवांस्ड) के जरिए मिलेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करेंगे, वे JoSAA 2025 काउंसलिंग के दौरान इस कोर्स को चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स स्ट्रक्चर क्या होगा?

आईआईटी दिल्ली के केमिस्ट्री विभाग के प्रमुख एस नागेन्द्रन के अनुसार, यह कोर्स छात्रों को विज्ञान और इंजीनियरिंग दोनों में संतुलित शिक्षा प्रदान करेगा। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रवि पी सिंह ने बताया कि पहले साल के दो सेमेस्टर में बीटेक की तरह सामान्य विषय पढ़ाए जाएंगे। दूसरे साल में कोर केमिस्ट्री सब्जेक्ट होंगे, जबकि तीसरे और चौथे साल में रिसर्च आधारित मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्सेस शामिल होंगे।



स्टूडेंट्स को एक अन्य डिपार्टमेंट से माइनर करने का विकल्प भी मिलेगा, जिससे वे अपनी रुचि के अनुसार स्किल्स डेवलप कर सकते हैं।

करियर और प्लेसमेंट की संभावनाएं

इस कोर्स से पासआउट होने वाले छात्र फार्मास्यूटिकल्स, सेमीकंडक्टर, मटेरियल साइंस, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, ऑयल एंड गैस, केमिकल कंसल्टिंग और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज में करियर बना सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed