फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIM Sambalpur sign Memorandum of Understanding with office of the Collector to tackle COVID-19 crisis

कोरोना से जंग: आईआईएम ने जिला प्रशासन के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर, बनाई टास्क फोर्स

Sun, 09 May 2021 02:55 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 09 May 2021 02:55 PM IST
सार

आईआईएम के निदेशक प्रोफेसर महादेव जायसवाल और जिला कलेक्टर शुभम सक्सेना की उपस्थिति में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) संबलपुर ने कलेक्टर-सह-जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
IIM Sambalpur sign Memorandum of Understanding with office of the Collector to tackle COVID-19 crisis
आईआईएम संबलपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संबलपुर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के रोकथाम और क्षेत्र के विकास में सहायता करने के उद्देश्य से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) संबलपुर ने कलेक्टर-सह-जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। शुक्रवार को आईआईएम के निदेशक प्रोफेसर महादेव जायसवाल और जिला कलेक्टर शुभम सक्सेना की उपस्थिति में यह एमओयू पर दस्तखत किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएम ने किया टास्क फोर्स का गठन 
प्रोफेसर जायसवाल बताते हैं कि सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स, ऑपरेशन्स और मैनपावर मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में आईआईएम साइंटिफिक अप्रोच प्रदान कर सकता है। अस्पताल के बेड, डॉक्टरों, ऑक्सीजन, दवाइयां और सामाजिक संचार आदि के प्रबंधन के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसमें आईआईएम के विशेषज्ञ और शिक्षक शामिल हैं।
इन क्षेत्रों पर काम करेगा आईआईएम
  • इस समझौते के तहत आईआईएम शासन के लिए अनुसंधान और समाधान ढांचे को सक्षम बनाने में भी सहायता प्रदान करेगा। जैसे मूल्यांकन करने और ऐसे एप्लीकेशन व समाधान तैयार करना जो चिन्हित क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं के पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित करे। 
  • अनुप्रयोगों और समाधानों के एक नए वर्ग का निर्माण और चिन्हित किए गए क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं के वितरण को अनुकूलित करने पर भी काम किया जाएगा।
  • संबलपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन का विकास, नागरिकों के स्वास्थ्य, हथकरघा और हस्तशिल्प के विकास, मिशन शक्ति जैसे तकनीकी क्षेत्रों में भी आईआईएम सहायता प्रदान कर सकता है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed