फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIM Mumbai Secures 100% Placements, Highest Package at 47.5 Lakh

IIM Mumbai 2025: आईआईएम मुंबई में 100% प्लेसमेंट; टॉप 10 प्रतिशत छात्रों को मिला 47.5 लाख का ऑफर

Thu, 27 Mar 2025 08:08 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 27 Mar 2025 08:08 AM IST
सार

IIM Mumbai Placements 2025: आईआईएम मुंबई के 2025 बैच ने प्लेसमेंट में शानदार सफलता हासिल की, जहां 100% छात्रों को नौकरी मिली। टॉप 10% छात्रों को 47.5 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज मिला, जबकि शीर्ष 20% और 50% को क्रमशः 41.2 लाख और 34.1 लाख रुपये का औसत पैकेज प्राप्त हुआ

विज्ञापन
IIM Mumbai Secures 100% Placements, Highest Package at 47.5 Lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

IIM Mumbai Placements: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) मुंबई के 2025 बैच में सौ फीसदी प्लेसमेंट हुआ है। इस बैच से पास होने वाले सभी छात्रों को संस्थान से निकलने से पहले ही नौकरी मिल गई। इनमें 47.5 लाख रुपये सालाना का सर्वाधिक पैकेज रहा। आईआईएम मुंबई के निदेशक प्रोफेसर मनोज तिवारी ने कहा कि उनका संस्थान एक शीर्ष प्रबंधन स्कूल के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

प्रोफेसर तिवारी ने कहा, पिछले वर्ष की तुलना में नौकरी की पेशकशों की कुल संख्या में 10 फीसदी से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जबकि औसत वेतन पैकेज 5 फीसदी अधिक रहा। इस साल प्लेसमेंट प्रक्रिया में कुल 198 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिसमें बैच के शीर्ष 10 फीसदी छात्रों को 47.5 लाख रुपये सालाना का प्रभावशाली औसत वेतन मिला।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंईडब्ल्यूएस और विशेष छात्रों को मिलेगी मुफ्त वर्दी और किताबें, दिल्ली सरकार का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि शीर्ष 20 फीसदी और शीर्ष 50 फीसदी छात्रों को क्रमशः 41.2 लाख रुपये और 34.1 लाख रुपये प्रति वर्ष का औसत वेतन पैकेज मिला। प्रोफेसर तिवारी ने कहा, हमें अपने छात्रों और इस वर्ष के उल्लेखनीय प्लेसमेंट परिणामों पर बेहद गर्व है। आईआईएम मुंबई में सफल ट्रांजिशन, भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रदान करने और मजबूत उद्योग संबंधों को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस वर्ष का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड हमारे छात्रों, शिक्षकों और कॉर्पोरेट भागीदारों की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।

फार्मास्यूटिकल, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में 130 फीसदी नौकरियां बढ़ीं। प्रोफेसर तिवारी के मुताबिक इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्तियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। फार्मास्यूटिकल और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरियों में 130 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो उद्योग के तीव्र विस्तार और नवाचार की बढ़ती मांग के कारण संभव हुआ है। खुदरा और ई-कॉमर्स क्षेत्र में भी मजबूत उछाल आया, जहां ऑफर में 47.73 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि परामर्श क्षेत्र में भर्ती में 28.92 फीसदी की वृद्धि देखी गई।
 

यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

 

ये रहे टॉप रिक्रूटर

शीर्ष रिक्रूटर में आईटी दिग्गज एसेंचर ने 45.37 लाख रुपये के औसत वेतन पैकेज के साथ 41 ऑफर दिए, उसके बाद ऑडिट फर्म पीडब्ल्यूसी इंडिया (18 ऑफर) और पीडब्ल्यूसी यूएस एडवाइजरी (10 ऑफर) का स्थान रहा। अल्वारेज एंड मार्सल, ऑफबिजनेस, प्रैक्सिस ग्लोबल अलायंस, वोडाफोन आइडिया, वर्कडे और जेडएस जैसी अन्य प्रमुख कंपनियों ने भी विस्तारित प्लेसमेंट पेशकशों में योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed