फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIM CAT 2024 registration will start from tomorrow; Here are two major changes in exam

IIM CAT 2024: कैट परीक्षा के लिए कल से शुरू होगा पंजीकरण, इस बार हुए हैं ये दो बड़े बदलाव; जानें

Wed, 31 Jul 2024 05:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 05:20 PM IST
सार

IIM CAT 2024: कॉमन एडमिशन टेस्ट का कार्यक्रम जारी हो चुका है। पंजीकरण प्रक्रिया कल, यानी 1 अगस्त से शुरी होने वाली है। इस बार परीक्षा से जुड़े दो बड़े बदलाव किए गए हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इन बदलावों को जान लेना चाहिए।

विज्ञापन
IIM CAT 2024 registration will start from tomorrow; Here are two major changes in exam
IIM CAT 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IIM CAT 2024: कॉमन एडमिशन टेस्ट का शेड्यूल जारी हो चुका है। इस वर्ष कैट परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता (IIM, Calcutta) द्वारा किया जा रहा है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, कैट परीक्षा इस बार नवंबर में आयोजित की जाएगी। इसके लिए, पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। परीक्षा का तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। इस बार कैट परीक्षा में दो बड़े बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार कैट परीक्षा इस साल 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया गुरुवार, 1 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2024 है।

विज्ञापन

पहला बदलाव: फीस में बढ़ोतरी

इस साल कैट परीक्षा में कुछ बदलाव किए गए हैं। कैट परीक्षा में इस वर्ष मुख्य रूप से दो बड़े बदलाव किए गए हैं। पहला बदलाव फीस से जुड़ा है और दूसरा परीक्षा केंद्र के चुनाव से। कैट 2024 नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट के लिए कैट 2024 फीस 2400 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये और रिजर्व कैटेगरी के स्टूडेंट के लिए 1200 रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी गई है। यानी जनरल कैटेगरी के छात्रों को 2500 रुपये और रिजर्व कैटेगरी के छात्रों को 1250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

दूसरा बदलाव: कम शहरों का कर पाएंगे चुनाव

दूसरे बदलाव की बात करें तो इस बार कैट परीक्षा का आयोजन ज्यादा शहरों में किया जाएगा। पिछले साल एग्जाम 167 शहरों में आयोजित किया गया था, लेकिन इस साल लिस्ट में तीन शहर और बढ़ा दिए गए हैं। अबकी बार परीक्षा 170 शहरों में आयोजित होगी।

इसी से जुड़ी तीसरी जरूरी खबर ये है कि जहां पहले कैंडिडेट्स एग्जाम देने के लिए 6 शहरों तक का चुनाव कर सकते थे, वहीं इस साल वे 5 शहर ही चुन पाएंगे। उम्मीदवारों को शहर चुनने के पांच ऑप्शन मिलेंगे नाकि छ:।

विज्ञापन

CAT 2024: महत्वपूर्ण तिथियां

  • कैट 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरूः 1 अगस्त 2024 से
  • कैट 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 13 सितंबर 2024 तक
  • कैट परीक्षा के लिए एडमिट कार्डः 5 नवंबर 2024 को 
  • कैट परीक्षा 2024 तिथिः 24 नवंबर 2024 

क्या है कैट परीक्षा?

कैट एक राष्ट्रीय स्तर की एमबीए की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन आईआईएम द्वारा किया जाता है। कैट परीक्षा पास करने वाले और कैट स्कोर के आधार पर ही स्टूडेंट को आईआईएम और भारत के टॉप एमबीए कॉलेजों में दाखिला मिलता है।

कैट परीक्षा के लिए योग्यता (CAT 2024 Eligibility)

कैट परीक्षा में भाग लेने के लिए स्टूडेंट का न्यूनतम 50% अंक या समकक्ष सीजीपीए के साथ बैचलर डिग्री प्राप्त करना आवश्यक है। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के स्टूडेंट 45% अंकों के साथ बैचलर डिग्री होने पर भी कैट 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed