NTA IGNOU PhD: इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 की तारीख घोषित, यहां देखें आधिकारिक नोटिस
IGNOU PhD Entrance Exam 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 की तारीख की घोषणा कर दी है। इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 24 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA IGNOU PhD Entrance Exam 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 की तारीख की घोषणा कर दी है। इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 24 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर एक आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 2021 अब 24 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी।
एनटीए की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना
16 जनवरी को होनी थी इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की पीएचडी प्रवेश परीक्षा पहले 16 जनवरी को होनी थी, जिसे टाल दिया गया था। प्रवेश परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक है। प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे और उम्मीदवारों के पास पेपर पूरा करने के लिए 180 मिनट का समय होगा। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के पेपर का माध्यम हिंदी या अंग्रेजी भाषा में होगा। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया
एनटीए द्वारा आयोजित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के पीएचडी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त करना होगा। सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के क्रम में साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जो उपलब्ध सीटों के अधिकतम पांच गुना की सीमा के अधीन होगा। साक्षात्कार के बाद अंतिम तौर पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें : NEET 2022: नीट के लिए जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानिए कब होगी परीक्षा और क्या है पैटर्न
यह भी पढ़ें : BSEB DElEd 2020 Result: बिहार बीएसईबी डीएलएड 2020 का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड
कमेंट
कमेंट X