फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU has released hall ticket for June TEE 2025 ODL, online programmes at ignou.samarth.edu.in; Link here

IGNOU June TEE 2025: इग्नू जून टर्म-एंड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी; 12 तारीख से शुरू होंगे एग्जाम्स

Wed, 04 Jun 2025 03:52 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 03:52 PM IST
सार

IGNOU June TEE 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित होने वाली जून टर्म-एंड परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 12 जून से शुरू होने वाली है।
 

विज्ञापन
IGNOU has released hall ticket for June TEE 2025 ODL, online programmes at ignou.samarth.edu.in; Link here
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

IGNOU June TEE 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए जून टर्म एंड परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in. के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

प्रवेश पत्र पर उल्लिखित होंगे ये विवरण

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना 10 अंकों का नामांकन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार का नाम, नामांकन संख्या, परीक्षा केंद्र कोड और पता, पाठ्यक्रम कोड, परीक्षा तिथि और समय जैसे विवरण होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

IGNOU June TEE 2025 Exam: 12 जून से होगी परीक्षा

इग्नू जून टर्म-एंड परीक्षा 12 जून से 19 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जबकि शाम की पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत डेट शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

IGNOU June TEE 2025 Hall Ticket Download: हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार इग्नू जून टीईई 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in. पर जाएं।
  • अब आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी, परीक्षा अनुभाग के अंतर्गत “हॉल एडमिट कार्ड” पर क्लिक करें।
  • हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • “देखें” बटन पर क्लिक करें और हॉल टिकट डाउनलोड करें।

 

 

परीक्षा केंद्र में बदलाव का अनुरोध नहीं किया जाएगा स्वीकार

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि पहले सार्वजनिक सूचना और क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से अधिसूचित किया गया था कि किसी भी मामले में परीक्षा केंद्र में बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा और सभी शिक्षार्थियों को परीक्षा फॉर्म में उनके द्वारा आवेदन किए गए परीक्षा केंद्र के अनुसार जून 2025 टीईई के लिए उपस्थित होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed