ICSI CS June Result 2024: आईसीएसआई सीएस जून सत्र का रिजल्ट जल्द होगा जारी, संस्थान से बताई तारीख और समय
ICSI CS June Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने जून सत्र के लिए सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताई तारीख पर परिणाम चेक कर सकेंगे।
विस्तार
ICSI CS June Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने जून सत्र के लिए 2017 और 2022 दोनों सिलेबस के लिए सीएस प्रोफेशनल और सीएस एग्जीक्यूटिव रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी है। आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल, एग्जीक्यूटिव रिजल्ट 25 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu. पर घोषित किया जाएगा। संस्थान ने यह भी घोषणा की कि आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल दिसंबर पंजीकरण 26 अगस्त से शुरू होगा।
25 अगस्त को 11 बजे घोषित होगा परिणाम
सीएस प्रोफेशनल परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे और जून के सीएस एग्जीक्यूटिव परिणाम 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। सीएस एग्जीक्यूटिव में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए औपचारिक ई-परिणाम-सह-अंक विवरण भी अपलोड किया जाएगा।
संस्थान ने कहा है कि सीएस एग्जीक्यूटिव के लिए, "परिणाम घोषित होने पर व्यक्तिगत उम्मीदवार के विषयवार अंकों के साथ परिणाम संस्थान की वेबसाइट icsi.edu. पर उपलब्ध होगा।"
हालांकि, पाठ्यक्रम 2017 और पाठ्यक्रम 2022 परीक्षा के लिए सीएस प्रोफेशनल परिणाम-सह-अंक विवरण परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा।
रिजल्ट की कॉपी न मिले तो करें संपर्क
यदि परिणाम की घोषणा के 30 दिनों के भीतर किसी भी उम्मीदवार को परिणाम-सह-अंक विवरण की भौतिक प्रति प्राप्त नहीं होती है, तो ऐसे उम्मीदवार अपने विवरण के साथ संस्थान से exam@icsi.edu पर संपर्क कर सकते हैं।"
अगली परीक्षा दिसंबर में
प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2017 और सिलेबस 2022) और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2017 और सिलेबस 2022) के लिए अगली परीक्षा 21 दिसंबर, 2024 से 30 दिसंबर, 2024 तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए अपेक्षित परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा नामांकन फॉर्म 26 अगस्त, 2024 से जमा किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X