फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI invited recommendations for CA exams from Students and teachers 

सीए परीक्षा में किस तरह के बदलाव चाहते हैं आप, ICAI ने मांगे हैं सुझाव 

Tue, 29 Oct 2019 03:22 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 29 Oct 2019 03:22 PM IST
सार

  • आईसीएआई ने विद्यार्थियों और हितधारकों से प्रश्नावली के जरिए मांगे सुझाव
  • उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गलतियों के खिलाफ प्रदर्शन के बाद बनी थी उच्च स्तरीय कमेटी

विज्ञापन
ICAI invited recommendations for CA exams from Students and teachers 
- फोटो : ICAI

विस्तार

चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा प्रक्रिया में किस तरह के बदलाव या सुधार हों, इसका फैसला विद्यार्थी और अन्य हितधारक करेंगे। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के लिए एक ऑनलाइन सर्वे की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें प्रश्नावली के माध्यम विद्यार्थियों की राय लेने का प्रयास किया जा रहा है। प्राप्त सुझावों के आधार पर तय किया जाएगा कि सीए परीक्षा प्रक्रिया को कैसे बेहतर और स्टूडेंट फ्रेंडली बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


बीते माह विद्यार्थियों ने सीए की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पर सवाल उठाते हुए संस्थान के बाहर कई दिन तक प्रदर्शन किया था। परीक्षा प्रणाली पर उठ रहे सवालों के बाद संस्थान ने एक पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की थी। इस समिति को बदलाव के सुझाव देने का भी काम सौंपा गया था। 

विज्ञापन

किस तरह दे सकते हैं सुझाव

अब इस समिति ने परीक्षा प्रणाली को लेकर विद्यार्थियों व अन्य हितधारकों से सुझाव लेने का फैसला किया है। सुझाव देने के लिए संस्थान की वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध कराया गया है। लिंक पर प्रश्नावली के अनुसार विद्यार्थी अपने सुझाव 10 नवंबर तक दे सकते हैं। यह सुझाव 150 शब्दों से अधिक नहीं होने चाहिए। सुझाव देेने के लिए विद्यार्थियों को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी की जानकारी भी देनी होगी। ताकि समिति आगे की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए विद्यार्थी या अन्य किसी हितधारक से संवाद कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ये हैं एशिया के टॉप 10 प्रबंधन संस्थान, जानें भारत में किसे मिला पहला स्थान

इन प्रश्नों पर मांगे गए हैं सुझाव

  • परीक्षा आयोजित करने की संरचना कैसी हो
  • प्रश्न पत्र की संरचना, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया कैसी हो
  • चरणबद्ध तरीके से अंकों को प्रदान करने की पद्धति
  • उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन की मौजूदा व्यवस्था
  • उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन
  • आवश्यक हो तो प्रक्रियात्मक परिवर्तन, नई तकनीक को अपनाना और मौजूदा तकनीक में परिवर्तन
  • क्या कोई विनियामक परिवर्तन आवश्यक है

ये भी पढ़ें : दीक्षांत समारोहों में कपड़ों को लेकर आया नया निर्देश, अब सिर्फ भारतीय परिधान काफी नहीं
 

इसके अलावा सीए परीक्षा से संबंधित कोई अन्य मामला हो, तो उस पर भी विद्यार्थियों को अपने सुझाव देने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed