{"_id":"6204df20a4d3a310297d2a41","slug":"icai-ca-results-2021-for-final-foundation-exams-declared-check-on-caresults-icai-org","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA Result 2021: आईसीएआई ने जारी किया सीए फाइनल और फाउंडेशन का रिजल्ट, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI CA Result 2021: आईसीएआई ने जारी किया सीए फाइनल और फाउंडेशन का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Thu, 10 Feb 2022 03:35 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 03:35 PM IST
सार
ICAI CA Result 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल और फाउंडेशन कोर्स के लिए आईसीएआई सीए रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
रिजल्ट
- फोटो : social media
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल और फाउंडेशन कोर्स के लिए आईसीएआई सीए रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आईसीएआई परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर सीए फाइनल और फाउंडेशन कोर्स परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट को अन्य आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org और icai.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
सीए फाइनल और फाउंडेशन परीक्षा देश के 192 से अधिक जिलों में ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी। फाउंडेशन परीक्षा 13, 15, 17 और 19 दिसंबर को आयोजित की गई थी। पुराने और नए दोनों पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम परीक्षा 05 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। सभी छात्र जिन्होंने ईमेल के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने के लिए खुद रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपना परिणाम आईसीएआई पर पंजीकृत ई-मेल के माध्यम से देख सकेंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड काम में लेना होगा। छात्र इन वेबसाइटों में से किसी एक पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। सीए फाइनल और फाउंडेशन कोर्स दिसंबर 2021 एग्जाम के लिए परिणाम सभी वेबसाइटों पर उपलब्ध हो चुका है -
- caresults.icai.org
- icai.nic.in
- icai.org
- icaiexam.icai.org
विज्ञापन
आईसीएआई सीए परिणाम 2021 कैसे देखें
- आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आईसीएआई सीए रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X