फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   mp board exams 2022 date sheet released for class 9th 11th

MP Board Exams 2022: एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं, 11वीं की डेट शीट जारी, परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी

Thu, 10 Feb 2022 02:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 10 Feb 2022 02:27 PM IST
सार

MP Board Exams 2022 Date Sheet Released: माशिमं की कक्षा 11वीं और कक्षा नौवीं के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 क्रमशः 15 मार्च और 16 मार्च, 2022 से शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
mp board exams 2022 date sheet released for class 9th 11th
MP Board Exams 2022 Class 9th 11th Date Sheet - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

MP Board Exams 2022 Class 9th 11th Date Sheet: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा नौवीं और कक्षा 11वीं की परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। माशिमं की कक्षा 11वीं और कक्षा नौवीं के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 क्रमशः 15 मार्च और 16 मार्च, 2022 से शुरू होने वाली है।

विज्ञापन

डेट शीट शिक्षा विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के साथ आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी की गई है। कक्षा नौवीं के लिए एमपी बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च, 2022 से शुरू होकर 12 अप्रैल, 2022 तक चलने वाली हैं। जबकि, कक्षा 11वीं के लिए एमपी बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च, 2022 से शुरू हो जाएंगी तथा 13 अप्रैल, 2022 तक चलने वाली हैं। 

विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे पेपर

संचालक लोक शिक्षण केके द्विवेदी ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं के संचालन के संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी विद्यालयों में प्रश्न-पत्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को कोविड-19 सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
 

दिव्यांग छात्रों को सहायक और अतिरिक्त समय मिलेगा

परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले छात्रों को उत्तर पुस्तिका और पांच मिनट पहले प्रश्न-पत्र दिए जाएंगे। सभी श्रेणी के दिव्यांग विद्यार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी। 
 

विज्ञापन

एमपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • कक्षा नौवीं और कक्षा 11वीं की सभी परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। 
  • सभी छात्रों को सुबह आठ बजे तक परीक्षा हॉल में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। 
  • सुबह 8:15 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
  • छात्रों को परीक्षा की अवधि और परिसर में प्रवेश-प्रस्थान के समय तक अपने मास्क पहने रहना होगा। 
  • बैठने की व्यवस्था सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए की जाएगी। 
  • छात्रों को भी हमेशा अपने साथ हैंड सैनिटाइजर रखने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed