ICAI CA Exams 2022: आईसीएआई ने सीए की परीक्षा की तिथियां जारी की, इस तारीख से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और पाठ्यक्रम की सीए 2022 परीक्षा की तिथियों को जारी कर दिया है। फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और अंतिम परीक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन विंडो 21 फरवरी, 2022 से 13 मार्च, 2022 तक खुलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और पाठ्यक्रम की सीए 2022 परीक्षा की तिथियों को जारी कर दिया है। फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और अंतिम परीक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन विंडो 21 फरवरी, 2022 से 13 मार्च, 2022 तक खुलेगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि व अन्य विवरण को जाकर पढ़ सकते हैं।
फाउंडेशन पाठ्यक्रम की परीक्षा 23 मई , 2022 से शुरू होगी और 29 मई, 2022 को समाप्त होगी। इस बीच, ग्रुप 1 के छात्रों के लिए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 15 मई, 2022 से शुरू होंगी और 22 मई, 2022 को समाप्त होंगी। इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के तहत ग्रुप 2 के छात्रों के लिए, परीक्षा 24 मई, 2022 से शुरू होगी और 30 मई, 2022 को समाप्त होगी।
अंतिम पाठ्यक्रम की ग्रुप 1 की परीक्षा 14 मई, 2022 से शुरू होगी और 21 मई, 2022 को समाप्त होगी, जबकि इसके ग्रुप 2 की परीक्षा 23 मई, 2022 से शुरू होगी और 29 मई, 2022 को समाप्त होगी। अंतर्राष्ट्रीय कराधान आकलन परीक्षा (इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट )14 मई, 2022 से 17 मई, 2022 तक होगा।
ICAI CA Exams 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
- फाउंडेशन पाठ्यक्रम की परीक्षा की तिथियां - 23 मई, 25 मई, 27 मई और 29 मई, 2022
- इंटरमीडिएट ग्रुप 1 के पाठ्यक्रम की परीक्षा की तिथियां - 15 मई, 18 मई, 20 मई और 22 मई, 2022
- इंटरमीडिएट ग्रुप 2 के पाठ्यक्रम की परीक्षा की तिथियां -24 मई, 26 मई, 28 मई और 30 मई, 2022
- अंतिम पाठ्यक्रम ग्रुप 1 की परीक्षा की तिथियां - 14 मई, 17 मई, 19 मई और 21 मई, 2022
- अंतिम पाठ्यक्रम ग्रुप 2 की परीक्षा की तिथियां - 23 मई, 25 मई, 27 मई और 29 मई, 2022
ICAI CA Exams 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स परीक्षाओं से जुड़ी अधिसूचना पर क्लिक करें।
- अब अधिसूचना में दिए गए विवरण को अच्छी से पढ़ें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र को में संबंधित जानकारियों को लिखें।
- अब ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- शुल्क जमा कराने के बाद आवेदन पत्र स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा।
- अब आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
- अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X