{"_id":"5d416d3b8ebc3e6cdb2e94f1","slug":"icai-ca-campus-placement-programme-dates-released-check-schedule-and-places-of-placement","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICAI: सीए कैंपस प्लेसमेंट का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां मिलेगी नौकरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI: सीए कैंपस प्लेसमेंट का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां मिलेगी नौकरी
Wed, 31 Jul 2019 03:58 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Wed, 31 Jul 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की कमेटी फॉर मेंबर्स इन इंडस्ट्री एंड बिजनेस (CMIB) ने प्लेसमेंट के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) के लिए आईसीएआई का कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम इस बार सितंबर और अक्टूबर के महीने में होने जा रहा है। साल में दो बार आयोजित होने वाला यह प्रोग्राम नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को मौका और कंपनियों को टैलेंट तलाशने का एक मंच देता है।
विज्ञापन
आईसीएआई के शेड्यूल के अनुसार, सितंबर महीने में मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर और पुणे में कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम होगा। जबकि अक्टूबर में यह प्रोग्राम दुर्गापुर, एर्नाकुलम, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, कोयंबटूर, इंदौर और कानपुर में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश की कई बड़ी और नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस संबंध में सीएमआईबी ने एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है।
विज्ञापन
इस साल आईसीएआई का पहला प्लेसमेंट प्रोग्राम फरवरी, मार्च में आयोजित किया गया था। इसके लिए देश भर से 9,011 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 6,646 अभ्यर्थी दी गई जगह और समय पर कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत इंटरव्यू के लिए उपस्थित हुए थे। इंटरव्यू देने वालों में से कुल 3,815 अभ्यर्थियों को अलग-अलग कंपनियों द्वारा जॉब ऑफर की गई थी। जबकि इनमें से 3,180 ने ऑफर स्वीकार किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : नए कोर्सेज शुरू कर रहा है गृह मंत्रालय, इसी सत्र से ले सकेंगे दाखिला
फरवरी व मार्च 2019 में आयोजित इस प्लेसमेंट प्रोग्राम में देश में मिलने वाली पोस्टिंग के तहत सबसे ज्यादा 22.50 लाख रुपये की सैलरी ऑफर की गई थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय पोस्टिंग के लिए सैलरी का अधिकतम ऑफर 36 लाख रुपये था। अभ्यर्थियों को ऑफर होने वाली औसत सैलरी 7.43 लाख रुपये थी।
सितंबर व अक्टूबर 2019 में होने वाले कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम की तारीखें, रजिस्ट्रेशन व अन्य जरूरी बातों की जानकारी के लिए आप सीएमआईबी की आधिकारिक वेबसाइट (cmib.icai.org) विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : थ्री इडियट्स के 'फुंगसुक वांगड़ू' के सुझाव, जिन्हें सरकार मान ले तो सुधर जाएगी देश की शिक्षा
कमेंट
कमेंट X