{"_id":"5ff695a172e2dd42917d86cb","slug":"ibps-so-prelims-results-2020-declared-follow-these-four-steps-to-check-results-on-ibps-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"IBPS SO Prelims Result 2020: इस डायरेक्ट लिंक से 5 स्टेप्स में चेक करें अपना रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IBPS SO Prelims Result 2020: इस डायरेक्ट लिंक से 5 स्टेप्स में चेक करें अपना रिजल्ट
Thu, 07 Jan 2021 10:31 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
आईबीपीएस एसओ रिजल्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IBPS SO Prelims Result 2020: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2020 जारी हो गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-CLAT 2021: बड़ा बदलाव! अब 9 मई नहीं 13 जून को होगी परीक्षा, ये है वजह
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने बुधवार को ही IBPS SO का रिजल्ट जारी कर दिया था। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख लें। बता दें कि अभ्यर्थी 12 जनवरी तक या उससे पहले IBPS की वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा 26 और 27 दिसंबर 2020 को आयोजित हुई थी। प्रीलिम्स परीक्षा में पास उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-प्रशासनिक सेवाओं की चयन प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट ने केंद्र और यूपीएससी से मांगा जवाब
24 जनवरी को होगी मुख्य परीक्षा
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन एसओ मुख्य परीक्षा 24 जनवरी को होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, नीचे रिजल्ट देखने के स्टेप्स भी बताए जा रहे हैं।
इसे भी पढें-ऐसे कीजिए IBPS Mains की तैयारी और 2 महीने से भी कम समय में पाएं सफलता
ऐसे देखें IBPS SO प्रीलिम्स रिजल्ट 2020
-सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in है।
-यहां होम पेज पर आपको IBPS SO प्रीलिम्स रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अपना विवरण डालें।
-इस तरह आपका रिजल्ट खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
इस डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X