HSSC CET 2023: हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए सिटी स्लिप हुई जारी, इस तरह करें डाउनलोड
HSSC CET 2023: हरियाणा में ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए होने जा रही सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षा शहर स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HSSC CET 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न ग्रुप डी पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (HSSC CET 2023) के लिए परीक्षा शहर सूचना स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - hssc.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा शहर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
21 अक्तूबर को होगी परीक्षा
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एचएसएससी लॉगिन में अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ओएमआर आधारित एचएसएससी सीईटी ग्रुप-डी पदों के लिए पेन और पेपर मोड में लिखित परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा की तारीख 21 और 22 अक्तूबर है।
आयोग ने कहा, "कृपया ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह उस शहर के बारे में एक अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा, ताकि उम्मीदवारों को तदनुसार अपनी यात्रा योजना आदि बनाने में सुविधा हो।"
पेपर पैटर्न
भाग ए में 75% अंक के प्रश्न होंगे और इसमें सामान्य जागरूकता, तर्क, मात्रात्मक क्षमता, अंग्रेजी और हिंदी के प्रश्न होंगे। भाग बी में हरियाणा के इतिहास, समसामयिक मामले, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण और संस्कृति के बारे में प्रश्न होंगे।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
- एचएसएससी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट - hssc.gov.in पर जाएं।
- “आधिकारिक वेबसाइट” पर क्लिक करें और ग्रुप सी उम्मीदवारों के लिए नवीनतम नोटिस पर क्लिक करें।
- इसके बाद city intimation slip पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें और डाउनलोड पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X