HPBOSE 12th Result 2025: हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी, कहां करें चेक? जानें हर सवाल का जवाब
HP Board 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। अब 12वीं के परिणाम जारी करने की बारी है, जोकि जल्द ही जारी होने वाला है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि बिना किसी असुविधा के रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण कर लें।
हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
विस्तार
HPBOSE HP Board 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आज, 15 मई 2025 को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड अब 12वीं का परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे भी बहुत जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि पूर्व में बोर्ड ने कहा था कि दोनों कक्षाओं के नतीजे 15 मई तक जारी करने की तैयारी है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि 12वीं के नतीजे भी एक-दो दिन में जारी किए जा सकते हैं हालांकि, बोर्ड की तरफ से इसपर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
रिजल्ट देखने के लिए करें पंजीकरण
परिणाम घोषित होने पर बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्र यहां दिए लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर सकते हैं।
हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वर्ष तकरीबन एक लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी। जारी होने के बाद, रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
एपी बोर्ड 10वीं में साइना ठाकुर ने किया टॉप, हासिल किए 99.43% अंक; देखें टॉपर लिस्ट
डिजिटल मार्कशीट में शामिल होंगे ये विवरण
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- विषयवार अंक
- कुल प्राप्त अंक
- योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)
- डिवीजन (प्रथम, द्वितीय या तृतीय)
HPBOSE 12th Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले देखें कक्षा 12वीं का रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने पर बिना किसी असुविधा के अपनी मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए आप अमर उजाला की वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर नीचे बताए चरणों का पालन करके आप अपनी मार्कशीट देख पाएंगे।
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर मौजूद 'बोर्ड रिजल्ट्स' विकल्प पर क्लिक करें।
- बोर्ड की सूची में से 'हिमाचल बोर्ड' (HPBOSE) को चुनें।
- फिर अपनी कक्षा 10वीं के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि भरें और 'View Result' पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य में उपयोग के लिए उसकी एक कॉपी डाउनलोड और सेव कर लें।
कमेंट
कमेंट X