फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HP Board 10th Topper Saina Thakur Got Full Marks In 5 Subjects out of Seven; Check her Marksheet here

Saina Thakur: हिमाचल बोर्ड 10वीं की टॉपर साइना ने हासिल किए सात में पांच विषयों में पूरे नंबर; देखें मार्कशीट

Thu, 15 May 2025 04:50 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 15 May 2025 04:50 PM IST
सार

HP Board 10th Result 2025: हिमाचल बोर्ड 10वीं की स्टेट टॉपर साइना ठाकुर ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 696 अंक हासिल किए। साइना को सात में से पांच विषयों में पूरे-पूरे नंबर मिले हैं।

यहां क्लिक करके आसानी से देखें हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट

विज्ञापन
HP Board 10th Topper Saina Thakur Got Full Marks In 5 Subjects out of Seven; Check her Marksheet here
HP Board 10th Topper Saima Thakur - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

HPBOSE 10th Result 2025: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। कुल 79.08% बच्चों ने परीक्षा पास की है। कांगड़ा की साइना ठाकुर ने 700 में से 696 अंक (99.43%) हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। साइना ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वीं में टॉप किया है। उन्हें कई विषयों में 100 में से 100 अंक भी मिले हैं। यहां उनकी मार्कशीट देख सकते हैं।

विज्ञापन

टॉपर साइना का शानदार प्रदर्शन

न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना, कांगड़ा की साइना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही हैं। साइना ने 7 में से पांच विषयों में पूरे-पूरे अंक हासिल किए हैं। साइना को अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान में 100 में से 100 अंक मिले हैं। वहीं, हिंदी और संस्कृत में 100 में 98 अंक मिले।


साइना ठाकुर (99.43%)
न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना, कांगड़ा

 
विषय प्राप्तांक
अंग्रेजी 100
गणित 100
सामाजिक विज्ञान 100
विज्ञान 100
कंप्यूटर विज्ञान 100
हिंदी 100
संस्कृत 98
कुल प्राप्तांक 696/700
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप-3 में एक भी छात्र नहीं

हिमाचल बोर्ड 10वीं के नतीजों में छात्राओं का बोल बाला रहा। टॉप-3 की सूची पर छात्राओं ने कब्जा किया। यहां तक की टॉप-4 स्टूडेंट्स की सूची में भी एक भी लड़का नहीं है।

विज्ञापन

HPBOSE 10th Topper List 2025: हिमाचल बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट

न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना, कांगड़ा की साइना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही हैं। आर के सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, घंडालीन बिलासुपर की रिदिमा शर्मा ने 99.29 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वारघाट, सोलन की मुदिता शर्मा व मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं, बिलासपुर की परणिका शर्मा ने 99.14 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। टॉप-4 स्टूडेंट्स की सूची इस प्रकार है:

 
रैंक नाम प्रतिशत प्राप्तांक कुल अंक जिला
1 साइना ठाकुर 99.43% 696 700 कांगडा
2 रिदिमा शर्मा 99.29% 695 700 बिलासपुर
3 मुदिता शर्मा 99.14% 694 700 सोलन
3 परणिका शर्मा 99.14% 694 700 बिलासपुर
4 अन्नवी शर्मा 99.00% 693 700 मंडी
4 एंजल 99.00% 693 700 ऊना
4 अक्षरा 99.00% 693 700 हमीरपुर


प्रदेश भर में करीब 95 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर 4 मार्च से शुरू हुई थीं। इस दौरान शिक्षा बोर्ड ने 2300 के करीब परीक्षा केंद्रों का गठन किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed