फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE 10th Result 2025 Out: HP Board Class 10 High School Result Topper Marksheet News Hindi

HPBOSE 10th Topper 2025: एचपी बोर्ड 10वीं में साइना ठाकुर ने किया टॉप, हासिल किए 99.43% अंक; देखें टॉपर लिस्ट

Thu, 15 May 2025 03:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 15 May 2025 03:11 PM IST
सार

HPBOSE 10th Result 2025 Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी अब अपना रिजल्ट अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। 

यहां क्लिक करके आसानी से देखें हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट
 

विज्ञापन
HPBOSE 10th Result 2025 Out: HP Board Class 10 High School Result Topper Marksheet News Hindi
HPBOSE 10th Topper List 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

HPBOSE 10th Result 2025 Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। हाईस्कूल की वार्षिक परीक्षा में 79.08 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। साइना ठाकुर ने 99.43% अंकों के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है। अब परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी अपना हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। यहां पढ़ें कक्षा 10वीं रिजल्ट की पल-पल की जानकारी... 

विज्ञापन

हिमाचल बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस बार मेधावी सूची में टॉप 10 में 88 छात्राएं व 29 छात्र शामिल हैं। जबकि टॉप-4 में सिर्फ लड़कियों ने अपना कब्जा जमाया है। प्रदेश भर में करीब 95 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर 4 मार्च से शुरू हुई थीं। इस दौरान शिक्षा बोर्ड ने 2300 के करीब परीक्षा केंद्रों का गठन किया था।

हिमाचल बोर्ड 10वीं की टॉपर साइमा ने हासिल किए सात में पांच विषयों में पूरे नंबर; देखें मार्कशीट
 

HPBOSE 10th Topper List 2025: हिमाचल बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट

न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना, कांगड़ा की साइना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही हैं। आर के सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, घंडालीन बिलासुपर की रिदिमा शर्मा ने 99.29 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वारघाट, सोलन की मुदिता शर्मा व मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं, बिलासपुर की परणिका शर्मा ने 99.14 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। 
 

रैंक नाम प्रतिशत प्राप्तांक कुल अंक जिला
1 साइना ठाकुर 99.43% 696 700 कांगडा
2 रिदिमा शर्मा 99.29% 695 700 बिलासपुर
3 मुदिता शर्मा 99.14% 694 700 सोलन
3 परणिका शर्मा 99.14% 694 700 बिलासपुर
4 अन्नवी शर्मा 99.00% 693 700 मंडी
4 एंजल 99.00% 693 700 ऊना
4 अक्षरा 99.00% 693 700 हमीरपुर
 

HPBOSE Result 2025: मार्च में हुई थी परीक्षा

डेटशीट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू हुईं और मार्च के अंत तक समाप्त हो गईं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 4 मार्च से 24 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। बोर्ड ने आज 15 मार्च को नतीजों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

HPBOSE Result 2025: अमर उजाला पर ऐसे देखें परिणाम

छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
  • यहां बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से हिमाचल बोर्ड चुनें।
  • 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए अलग-अलग लिंक मिलेंगे। संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और 'view result' पर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य की आवश्यकताओं के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed