{"_id":"6002dac76825be1e684fe987","slug":"hpbose-class-5-8-9-11-datesheet-released-exam-to-begin-from-march-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: हिमाचल बोर्ड ने जारी की पांचवीं, आठवीं, नौवीं और 11वीं की डेटशीट, 16 मार्च से होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HPBOSE: हिमाचल बोर्ड ने जारी की पांचवीं, आठवीं, नौवीं और 11वीं की डेटशीट, 16 मार्च से होंगी परीक्षाएं
Sat, 16 Jan 2021 05:55 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 16 Jan 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने शनिवार को पांचवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट जारी की गई है। छात्र अपनी डेटशीट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। पांचवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-NTA ने जारी किया IIFT MBA 2021 एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
परीक्षाओं के दौरान छात्रों को फेस मास्क पहनना होगा और सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। आपको बता दें कि परीक्षाओं के शेड्यूल के मुताबिक, पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक होंगी। जबकि, आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च से लेकर 8 अप्रैल तक होंगी।HPBOSE नौवीं कक्षा की परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू होंगी और 9 अप्रैल तक चलेंगी। इसी तरह से ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र में 27 जनवरी से खुलेंगे पांचवीं से लेकर आठवीं तक के स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
कमेंट
कमेंट X