फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Varsha Gaikwad says Maharashtra Schools to reopen for Classes 5 to 8 from January 27

महाराष्ट्र में 27 जनवरी से खुलेंगे पांचवीं से लेकर आठवीं तक के स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Sat, 16 Jan 2021 12:59 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 16 Jan 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Varsha Gaikwad says Maharashtra Schools to reopen for Classes 5 to 8 from January 27
स्कूल (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र में पांचवीं कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल 27 जनवरी से खुलेंगे। इस बात की जानकारी सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया है कि पांचवीं कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 27 जनवरी से फिर से स्कूलों को खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री ने 5वीं से लेकर 8वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने के लिए सहमति दी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों को फिर से खोलने के दौरान बच्चों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021: जेईई मेन के लिए आवेदन फॉर्म भरने का आखिरी दिन आज, 5 चरणों में ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक की कक्षाओं को 27 जनवरी से सभी सावधानियों के साथ खोला जाएगा।  गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से स्कूलों को पिछले साल मार्च से ही बंद कर दिया गया था। तब से छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। कई राज्यों में पांचवीं से लेकर आठवीं तक के स्कूलों को पहले ही खोल दिया है। जबकि, कई राज्य अब धीरे-धीरे प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्कूलों को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत खोल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसे भी पढ़ें-भारतीय सेना में अधिकारी बनने का है खास मौका, इस वेबिनार से पाएं सभी सवालों का जवाब 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed