फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE Class 10th 12th 2022 Term 1 Result Declared Know How to Check Scorecard Results at Hpbose.org

HPBOSE 10th 12th Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं टर्म-1 परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 02 Jan 2023 07:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 07:35 PM IST
सार

HPBOSE 10th 12th Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं टर्म-1 परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

विज्ञापन
HPBOSE Class 10th 12th 2022 Term 1 Result Declared Know How to Check Scorecard Results at Hpbose.org
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

HPBOSE Class 10th 12th 2022-23 Term 1 Result Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की टर्म-1 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं टर्म वन परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने के बाद, अब आधिकारिक वेबसाइट- hpbose.org पर उपलब्ध कर दिया गया है। छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की टर्म वन परीक्षा के थ्योरी मार्क्स देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

HPBOSE सितंबर-अक्तूबर 2022 में हुई थी टर्म-1 परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 सितंबर से छह अक्तूबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि 10वीं की परीक्षा 15 सितंबर से एक अक्तूबर, 2022 तक आयोजित हुई थी। HPBOSE 10वीं-12वीं के रिजल्ट 2023 में टर्म-1 स्कोर कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय, प्राप्त अंक, कुल अंक और योग्यता की स्थिति शामिल होगी।

बोर्ड मार्च/अप्रैल 2023 में कक्षा 10वीं-12वीं की टर्म-2 परीक्षा आयोजित करेगा। परिणाम डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को परिणाम और उनके नाम, रोल नंबर, अनुभागीय अंक और कुल अंक और अन्य विवरण की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।


 

विज्ञापन

HPBOSE कक्षा 10वीं-12वीं के टर्म-1 रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले छात्र एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- hpbose.org पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर HPBOSE रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद अब एक नया पेज खुलेगा।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के लिए टर्म-1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    रिजल्ट चेक करें और फिर इसे डाउनलोड करें।
  8.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य में उपयोग के लिए उसी का प्रिंट आउट ले लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed