HP TET 2022: हिमाचल प्रदेश टीईटी के लिए आवेदन आखिरी तारीख आज, जल्दी करें
HP TET 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 हेतु आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 10 जून, 2022 को की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HP TET 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन आज 1 जुलाई, 2022 को रात 11.59 बजे तक ही कर सकेंगे। जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अब तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वे इस सुनहरे मौके को हाथों से न जाने दें। वे अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर दें। हम इस खबर में आपको इस परीक्षा के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-:
HP TET 2022: इस तारीख से शुरू हुए थे आवेदन
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 हेतु आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 10 जून, 2022 को की थी। करीब 21 दिनों तक चली प्रक्रिया के बाद आज आवेदन समाप्त हो जाएंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
विलंब शुल्क के साथ मिलेगा एक और मौका
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक सामन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे। बता दें कि उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक और मौकी विलंब शुल्क के साथ में दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने इसके लिए 4 जुलाई, 2022 तक की तारीख निर्धारित की है। उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन शुल्क के साथ ही 300 रुपये लेट फीस जमा करने होंगे।
HPBOSE TET: हिमाचल प्रदेश टीईटी से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 10 जून, 2022
- आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 1 जुलाई, 2022
- विलंब शुल्क के साथ आवेदन की आखिरी तारीख- 2 से 4 जुलाई, 2022
- आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 5 से 7 जुलाई, 2022
- प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 20 जुलाई, 2022 (संभावित)
- परीक्षा की तारीख- 24 जुलाई से लेकर 13 अगस्त, 2022
HPBOSE TET: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे HP TET (June 2022) के लिंक पर क्लिक करें।
- आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र को भरें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X