फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HP Board 10th Result 2020, HPBOSE Class 10 Result declared know how to check

HPBOSE Matric Result 2020: हिमाचल बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपने परिणाम

Tue, 09 Jun 2020 06:37 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 09 Jun 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
HP Board 10th Result 2020, HPBOSE Class 10 Result declared know how to check
हिमाचल बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

HPBOSE Matric Result 2020: हिमाचल बोर्ड ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने मंगलवार को आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया। बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा की है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई है। इस बार परीक्षा परिणाम 68.11 फीसदी रहा है। कांगड़ा की तनु ने दसवीं कक्षा में 98.71 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि दूसरा स्थान हमीरपपुर के क्षितिज शर्मा का रहा। क्षितिज शर्मा 98.57 फीसदी अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे हैं।

विज्ञापन


68.11 फीसदी विद्यार्थी हुए पास, कांगड़ा की तनु ने किया टॉप
इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 68.11 फीसदी रहा। बोर्ड परीक्षा में 70571 विद्यार्थी पास हुए हैं।  5617 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, जबकि 27197 विद्यार्थी फेल हुए हैं। बोर्ड ने इस साल दसवीं की परीक्षाएं फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित कराई थीं। दसवीं कक्षा की टॉप 10 मेरिट लिस्ट में 23 लड़कियां और 14 लड़के शामिल हुए हैं। तनु ने 98 फीसदी अंकों के साथ दसवीं कक्षा में टॉप किया है।  
विज्ञापन


दसवीं कक्षा के रिजल्ट में तीसरे नंबर पर एक कांगड़ा और दो बिलासपुर के छात्र ने अपनी जगह बनाई है। वंश गुप्ता, शगुन राणा और अनीशा शर्मा ने 98.43 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अभ्यर्थी ऐसे में अपना पूरा रिजल्ट बेहद आसानी से माईरिजल्टप्लस के जरिए देख सकते हैं। विद्यार्थी यहां अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।  90 फीसदी विद्यार्थियों ने अमर उजाला के माइरिजल्टप्लस के जरिए अपना रिजल्ट देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे देखें माईरिजल्टप्लस पर अपना रिजल्ट
-विद्यार्थी सबसे पहले माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर जाएं।
-विद्यार्थी इस लिंक पर क्लिक करते ही माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
-इसके अलावा विद्यार्थी https://results.amarujala.com/ पर क्लिक करके भी यहां पहुंच जाएंगे।
-इसके बाद विद्यार्थियों को होम पेज पर हिमाचल प्रदेश के दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही विद्यार्थियों के सामने एक नई विंडो खुल जाएगी।
-यहां विद्यार्थी बेहद आसानी से अपना रोल नंबर डालते ही रिजल्ट देख सकते हैं।


यहां पढ़ें लाइव अपडेट

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
hpbose.org


कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org है।
  • यहां आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थी को अपनी जानकारी भरनी है।
  • अभ्यर्थी जैसे ही अपना रोल नंबर और जन्म तिथि का विवरण डालेंगे, रिजल्ट खुल जाएगा।
  • इस तरह आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।


इसे भी पढ़ें-दसवीं के नतीजे घोषित, 68.11 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम

पिछले साल पास हुए थे 61.2 फीसदी विद्यार्थी
बता दें कि 2019 में बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया  था। पिछले साल  61.2 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। इस बार 10वीं की कक्षा में लगभग 1,04,323 छात्रों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। पिछले साल दसवीं कक्षा में अथर्व ठाकुर ने 98.71% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे थे। जबकि पारस, ध्रुव शर्मा, रिधि शर्मा ने 98.57% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं, तीसरे स्थान कोमल जिंटा और साक्षी ने 98.43% अंकों के साथ प्राप्त किया था। पिछले साल रुचिरा सिंह और मन्नत राणा ने 98.29% अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed