फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Holi School Holiday 2025: How many days will schools remain closed in many states including Delhi-UP? See list

Holi School Holiday 2025: होली में दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें लिस्ट

Thu, 13 Mar 2025 07:51 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 13 Mar 2025 07:51 AM IST
सार

School Holiday 2025: रंगों का त्योहार होली 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली 2025 के अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित हो गई है। 

विज्ञापन
Holi School Holiday 2025: How many days will schools remain closed in many states including Delhi-UP? See list
छुट्टी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Holi School Holiday 2025: रंगों का त्योहार होली 2025 में भारत के अधिकांश हिस्सों में 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं, जिनकी तारीखों में विभिन्न राज्यों में बदलाव हो सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में होली के दिन स्कूल बंद रहेंगे। 

विज्ञापन

Holi School Holiday 2025 in UP: उत्तर प्रदेश में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे?

उत्तर प्रदेश में होली के अवसर पर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में13 से 15 मार्च तक छुट्टियां घोषित की गई हैं। इस बार होली के बाद रविवार (16 मार्च) होने के कारण स्कूल 17 मार्च को फिर से खुलेंगे। 

Holi School Holiday 2025 in Delhi: दिल्ली में स्कूल कब तक बंद रहेंगे?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होली के दिन 13 और 14 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली के कई स्कूलों में 5 दिन का कार्य सप्ताह होता है, जिससे छुट्टियों की अवधि 16 मार्च तक हो सकती है, यानी दिल्ली में स्कूलों को 4 दिन की छुट्टी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Holi School Holiday 2025 in Rajasthan: राजस्थान में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे?

राजस्थान में होली के त्यौहार के लिए तीन दिन की छुट्टी घोषित की गई है। राज्य में होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और इस दौरान 13 से 15 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि के लिए अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करना चाहिए।

Holi School Holiday 2025 in MP: मध्य प्रदेश में कितने दिन की छुट्टी?

मध्य प्रदेश में होली के अवसर पर स्कूल 13 और 14 मार्च को बंद रहेंगे। भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में यह छुट्टियां घोषित की गई हैं। वहीं, अन्य स्थानों पर छुट्टियों की जानकारी अपने स्थानीय स्कूल से प्राप्त करें।

किसी भी भ्रम से बचने के लिए, छात्रों को अपने स्कूल के 2025 के अवकाश कैलेंडर की जांच करनी चाहिए और उसके अनुसार अपनी छुट्टी की योजना बनानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed