फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   HBSE 10th 12th Result 2022 Soon at bseh.org.in Know How to Check Haryana Board Result

HBSE 10th 12th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट पर नया अपडेट, कब और कैसे देख सकेंगे नतीजे?

Tue, 24 May 2022 07:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 24 May 2022 07:36 PM IST
सार

BSEH Haryana Board 10th 12th Result 2022: हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
HBSE 10th 12th Result 2022 Soon at bseh.org.in Know How to Check Haryana Board Result
HBSE 10th 12th Result 2022 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

HBSE 10th 12th Result 2022: हरियाणा बोर्ड के परीक्षा परिणामों का लाखों छात्र, शिक्षक और अभिभावक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज्य में लगभग सात लाख छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। इनमें से लगभग साढ़े तीन से चार लाख छात्र 10वीं की परीक्षा देते हैं और लगभग 2.5 लाख एचबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित होते हैं। 

विज्ञापन

लगातार विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा यानी हरियाणा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2022 जारी करने वाला है। हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। 

उपलब्ध नई जानकारी के अनुसार, एचबीएसई परिणाम 2022 जून के महीने में आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि बोर्ड जून के पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

HBSE 10th-12th Result: ऐसे चेक कर सकेंगे हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट

  1. सबसे पहले बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट सेक्शन में जाएं और उस पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अब अपने एडमिट कार्ड में लिखे रोल नंबर को दर्ज करें।
  4. अपने रोल नंबर दर्ज करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  5. अपना रिजल्ट चेक करके, उसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।
विज्ञापन

अक्सर मई-जून में जारी होते हैं बोर्ड परीक्षा परिणाम

आमतौर हरियाणा बोर्ड के परिणाम अक्सर मई के महीने में जारी किए जाते हैं। हालांकि, बीते दो सालों में कोरोना महामारी के कारण परीक्षाएं टलने से परिणाम में भी देरी हुई। 2019 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 30 मार्च को समाप्त हुई थी और परिणाम 17 मई को जारी कर दिया गया था। जबकि 12वीं परिणाम पहले ही जारी कर दिए गए थे। इस साल, एचबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में देरी हुई। 10वीं की परीक्षा 20 अप्रैल को समाप्त हुई जबकि 12वीं की परीक्षा 27 अप्रैल को समाप्त हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed