फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana to reopen schools from tomorrow

हरियाणा में कल से फिर शुरू होंगी 10वीं-12वीं की कक्षाएं

Sun, 13 Dec 2020 07:01 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Sun, 13 Dec 2020 07:01 PM IST
सार

  • राज्य में बोर्ड परीक्षाओं वाली कक्षाएं लगेंगी 
  • स्कूल जाने के लिए माता-पिता की स्वीकृति जरूरी
  • प्रवेश के लिए 72 घंटे पूर्व तक की कोविड जांच अनिवार्य

विज्ञापन
Haryana to reopen schools from tomorrow
haryana school reopen - फोटो : डेमो

विस्तार

हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के कारण बंद पड़े स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। राज्य में  2021 में निर्धारित बोर्ड परीक्षाओं वाली कक्षाओं यानी 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल सोमवार, 14 दिसंबर से खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए स्कूल 21 दिसंबर से खुलेंगे। विद्यार्थियों को दोबारा स्कूल आने के लिए कोरोना जांच नहीं करानी होगी लेकिन साथ में सामान्य स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट लानी पड़ेगी। वे प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों, सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों व अन्य सरकारी चिकित्सा केंद्रों में सामान्य स्वास्थ्य जांच करा सकते हैं।

विज्ञापन


दिशा-निर्देशों के अनुसार, सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूलों में कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 01 बजे के बीच तीन घंटे तक जाने की अनुमति होगी। गाइडलाइन में कहा गया है कि छात्रों का सामान्य स्वास्थ्य ठीक होना चाहिए और उनमें कोरोना वायरस जैसे कोई लक्षण न हों। स्कूल शिक्षा निदेशालय के एक बयान के अनुसार, छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का प्रतिदिन तापमान चेक किया जाएगा। बुखार, सर्दी-जुकाम या खांसी से पीड़ित लोगों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन



कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य
गाइडलाइन के अनुसार, स्कूल आने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने माता-पिता से लिखित सहमति भी लेनी होगी। आदेश में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा COVID-19 संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के बारे में निर्णय लेने की छूट दी थी। जिसके बाद कुछ राज्यों ने स्कूल और कॉलेज खोले हैं, लेकिन कई अभी तक फिर से खुल नहीं पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में कई छात्र संक्रमित मिले थे
बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच, हरियाणा सरकार ने पिछले महीने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था, जो पहले कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए फिर से खोल दिए गए थे। हरियाणा के तीन जिलों रेवाड़ी, जींद और झज्जर के 150 से अधिक स्कूली छात्रों ने पिछले महीने कोरोना वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था, जिसके बाद सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed