फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Haryana TET 2023 registration begins apply at bseh.org.in

Haryana TET 2023: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

Tue, 31 Oct 2023 12:27 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 31 Oct 2023 12:27 PM IST
सार

Haryana TET 2023 Registration: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Haryana TET 2023 registration begins apply at bseh.org.in
Haryana Teacher Eligibility Test - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Haryana TET 2023 Registration: स्कूल शिक्षा बोर्ड हरियाणा की तरफ से शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2023) के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2023 तक है। इसके बाद सुधार विंडो 11 नवंबर को खुलेगी और 12 नवंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। बोर्ड ने एचटीईटी परीक्षा तिथि 2023 की भी घोषणा की है। 

विज्ञापन

Haryana TET परीक्षा विवरण

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 02 और 03 दिसंबर, 2023 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। लेवल-3 की परीक्षा 02 दिसंबर को दोपहर 03 बजे से शाम 5.30 बजे तक और लेवल-2 की परीक्षा 03 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 03 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana TET 2023 तीन लेवल में टीईटी 

हरियाणा टीईटी तीन लेवल में आयोजित की जाएगी। लेवल 1 उन लोगों के लिए जो कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाएंगे। लेवल 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए और लेवल 3 उन लोगों के लिए जो स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) बनना चाहते हैं। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। तीनों लेवल का प्रश्नपत्र 150 अंकों का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed