{"_id":"5e872b7b8ebc3e78b27cca48","slug":"haryana-private-schools-directed-to-not-collect-fees-for-lockdown-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने लिया ये अहम फैसला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लॉकडाउन: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने लिया ये अहम फैसला
Fri, 03 Apr 2020 07:44 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 03 Apr 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से साफ कहा है कि लॉकडाउन के दौरान अभिभावकों से फीस न ली जाए। सरकार ने तुरंत प्रभाव से निजी स्कूलों के फीस लेने पर पाबंदी लगा दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिले में इस निर्देश का पालन करवाएं और इस संबंध में निजी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी करें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। लॉकडाउन के दौरान सभी स्कूल बंद हैं और परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। सूबे की सरकार ने सभी प्राइवेट स्कूलों को आदेश दिया है कि लॉकडाउन अवधि के दौरान कोई भी प्राइवेट स्कूल अभिभावकों से किसी भी तरह का शुल्ल वसूल नहीं करेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-लॉकडाउन: आईआईटी कानपुर ने मुफ्त में शुरू की ऑनलाइन भौतिक विज्ञान की कक्षाएं
विज्ञापन
सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि यह देखने में आया है कि लॉकडाउन के दौरान कई प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर शुल्क जमा करने का दबाव बना रहे हैं और फौरन फीस जमा करने के लिए कह रहे हैं। ऐसे में सभी जिलों में मौजूद प्राइवेट स्कूलों को आदेश दिया गया है कि लॉकडाउन के खत्म होने तक कोई भी स्कूल शुल्क की मांग नहीं करेगा। प्राइवेट स्कूल लॉकडाउन खत्म होने और स्थिति काबू होने के बाद जब स्कूल खुलेंगे तभी अभिभावकों से शुल्क की मांग करेंगे।
कमेंट
कमेंट X