फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Amidst lockdown, IIT-Kanpur begins free online physics classes

लॉकडाउन: आईआईटी कानपुर ने मुफ्त में शुरू की ऑनलाइन भौतिक विज्ञान की कक्षाएं

Fri, 03 Apr 2020 05:21 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 03 Apr 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Amidst lockdown, IIT-Kanpur begins free online physics classes
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

अगर आप लॉकडाउन में घर बैठे ही भौतिक विज्ञान पढ़ना चाहते हैं, तो आपके लिए आईआईटी कानपुर सुनहरा मौका लाया है। आईआईटी कानपुर से सेवानिवृत्त और पद्मश्री प्रोफेसर एचसी वर्मा ने भौतिक विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और कक्षा नौवीं के छात्रों के लिए फ्री में ऑनलाइन भौतिक विज्ञान की कक्षाएं शुरू की हैं। उन्होंने अपने इस कोर्स को 'स्टे होम एंड रिवाइज फिजिक्स' नाम दिया है। इस कोर्स के तहत सेवानिवृत्त प्रोफेसर एचसी वर्मा विद्यार्थियों को मुफ्त में भौतिक विज्ञान की शिक्षा देंगे। 

विज्ञापन


इस बात की जानकारी आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर ने अपने एक ट्वीट में दी है। उनका कहना है कि लॉकडाउन के वक्त में विद्यार्थी इन फ्री कक्षाओं का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, प्रोफेसर वर्मा ने बताया है कि इस कोर्स के तहत भौतिक विज्ञान का डेढ़ घंटे का ऑनलाइन लेक्चर दिया जाएगा। पूरे कोर्स में 24 लेक्चर शामिल होंगे और यह कोर्स आठ हफ्ते का होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल-कॉलेज समेत उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। ऐसे में भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों को ये फ्री की कक्षाएं बेहद लाभ दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed