Haryana CET 2025: निवास प्रमाण पत्र को लेकर कन्फ्यूजन दूर, पुराना सर्टिफिकेट भी मान्य; चेयरमैन ने दी जानकारी
Haryana CET 2025 Registration: हरियाणा सीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस बीच, डोमिसाइल सर्टिफिकेट को लेकर उम्मीदवारों की चिंता खत्म हो गई है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने स्पष्ट किया है कि आवेदन में किसी भी तिथि का निवास प्रमाण पत्र मान्य होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Haryana CET 2025: हरियाणा सीईटी 2025 का फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है और कई उम्मीदवार निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) को लेकर परेशान थे। खासकर वो अभ्यर्थी जो अभी तक नया सर्टिफिकेट नहीं बनवा पाए हैं। अब उनकी टेंशन खत्म हो गई है। एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने साफ कहा है कि फॉर्म भरते समय किसी भी तारीख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट लगाया जा सकता है, चाहे वह नया हो या पुराना - दोनों ही मान्य होंगे।
इसके अलावा उन्होंने डीएससी (Digital Signature Certificate) और ओसीआर (Other State Certificate) को लेकर भी जरूरी अपडेट दिए हैं। अब उम्मीदवार बिना किसी चिंता के फॉर्म भर सकते हैं।
1) DOMICILE CERTIFICATE के लिए किसी भी प्रकार की तिथि की बाध्यता नहीं है,अभ्यर्थी किसी भी तिथि के सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते है, जोकि मान्य होंगे।
विज्ञापन विज्ञापन
2) DSC और OSC सर्टिफिकेट के लिए भी किसी भी प्रकार की दिनांक की बाध्यता नहीं है, अभ्यर्थी किसी भी तिथि के सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं। pic.twitter.com/VWPwCJezA8 — Himmat Singh (@advhimmatsingh) June 1, 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2025 तय की है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि उनके पास अब सीमित समय बचा है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, कल से करें आवेदन; जानें जरूरी योग्यता
नेगेटिव मार्किंग भी लागू
हरियाणा सीईटी 2025 की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें हर प्रश्न के लिए पांच विकल्प दिए जाएंगे। किसी एक विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा। यदि कोई विकल्प नहीं चुना गया, तो नेगेटिव मार्किंग के तहत अंक काटे जाएंगे।
परीक्षा में आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 40 और सामान्य वर्ग के लिए 50 अंक जरूरी होंगे। पीपीपी और आधार कार्ड अपलोड करने पर आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी। इस परीक्षा के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष रखी गई है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर जाएं।
- अब आप आधार और मोबाइल नंबर से नया रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद OTP के जरिए लॉग इन करें।
- यहां पर्सनल, एजुकेशन डिटेल भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X