Haryana Board Exam 2021: 20 अप्रैल से होंगी हरियाणा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं
Haryana Board Exam 2021: हरियाणा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी। इस बात की जानकारी बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने दी है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए बीएसईएच (BSEH) ने पहले से ही 30 फीसदी पाठ्यक्रम में कटौती की है। हरियाणा बोर्ड ने सीबीएसई की तर्ज पर सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती की है। वहीं, प्रश्नपत्र में 50 फीसदी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
इसे भी पढ़ें-जम्मू: अप्रैल से शुरू होंगी दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं
दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षाएं तीन घंटे की जगह ढाई घंटे की होंगी। डॉ जगबीर सिंह ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 45 दिनों की देरी हुई है।
इसे भी पढ़ें-ओडिशा में 3 मई से शुरू होंगी दसवीं की परीक्षाएं, ये रहा पूरा शेड्यूल
दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।हरियाणा बोर्ड ने अभी डेटशीट जारी नहीं की है।
इसे भी पढ़ें-यूपीएससी सिविल सेवा: अभ्यर्थियों को अतिरिक्त मौका देने के पक्ष में नहीं है केंद्र सरकार
कमेंट
कमेंट X