फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Class 10 and 12th annual exams to begin from April 1 in Jammu

जम्मू: अप्रैल से शुरू होंगी दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं

Wed, 10 Feb 2021 10:44 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 10 Feb 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Class 10 and 12th annual exams to begin from April 1 in Jammu
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

Board Exam 2021: जम्मू एवं कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। जम्मू क्षेत्र में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होंगी। गौरतलब है कि इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में देरी हुई है। कई राज्यों ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के तनाव को कम करने व  तैयारी पूरी नहीं होने की वजह से पाठ्यक्रम में भी कटौती की है। दरअसल, कोरोना की वजह से पिछले साल मार्च से ही विद्यार्थियों की कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन हो रहा था, जिसकी वजह से कई विद्यार्थियों ने तैयारी पूरी नहीं होने की भी शिकायत की थी। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए पूरी तरह खुलेंगे विश्वविद्यालय, यूजीसी ने जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर बोर्ड की तरफ से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 3 अप्रैल से शुरू होंगी और 24 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 1 अप्रैल से होगा और 29 अप्रैल तक परीक्षाओं का समापन होगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपीएससी सिविल सेवा: अभ्यर्थियों को अतिरिक्त मौका देने के पक्ष में नहीं है केंद्र सरकार


छात्रों को परीक्षाओं में मास्क पहनना होगा और सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। एक अधिकारी का कहना है कि बोर्ड की अध्यक्ष वीना पंडिता व्यक्तिगत रूप से परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए किए जा रहे उपायों की निगरानी कर रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed